न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एटली की अगली फिल्म में 4 भूमिकाओं में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन, निभाएंगे दादा, पिता और दो बेटों की भूमिका

एटली और अल्लू अर्जुन की यह मेगा फिल्म न सिर्फ साउथ और बॉलीवुड को जोड़ने का काम करेगी, बल्कि चार किरदारों में एक ही अभिनेता को देखना अपने आप में एक ऐतिहासिक सिनेमाई अनुभव होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 4:09:46

एटली की अगली फिल्म में 4 भूमिकाओं में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन, निभाएंगे दादा, पिता और दो बेटों की भूमिका

‘पुष्पा 2’ की अभूतपूर्व सफलता के बाद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अब निर्देशक एटली के साथ मिलकर एक और भव्य और ऐतिहासिक फिल्म करने जा रहे हैं, जिसका टेंटेटिव टाइटल AA22 x A6 है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है, और अब सामने आई खबर ने फैंस की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक, दो नहीं बल्कि चार अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे—दादा, पिता और दो बेटे।

अब तक भारतीय सिनेमा में एक मात्र संजीव कुमार ऐसे अभिनेता रहे हैं जिन्होंने एक ही फिल्म नया दिन नई रात में नौ प्रकार की भूमिका एक साथ निभाई थी। वैसे हिन्दी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में कई अभिनेताओं ने दोहरी और तिहरी भूमिका की हैं। दादा, पिता और पुत्र के रूप में अभिनेता मेहमूद ने हमजोली नामक फिल्म में तिहरी भूमिका को बेहतरीन तरीके से परदे पर उतारा था, जिसमें उन्होंने न सिर्फ चेहरे के भावों को बल्कि अपनी उम्र के अनुसार दी गई भूमिका को अपनी आवाज से जीवंत किया था।

एक साथ पूरे परिवार की भूमिका निभाएंगे अल्लू अर्जुन

सूत्रों के अनुसार, फिल्म में अल्लू अर्जुन पूरे एक परिवार का चेहरा बनेंगे। वह दादा, पिता और उनके दो बेटों का किरदार निभाते नजर आएंगे। यानी यह फिल्म उनकी पहली मल्टीपल रोल वाली फिल्म होगी जिसमें वे एक क्वाड्रपल रोल निभा रहे हैं। यह भारतीय सिनेमा में भी एक नया और साहसिक प्रयोग माना जा रहा है, जो दर्शकों के लिए निश्चित रूप से एक ट्रीट बनने वाला है।

एटली पहले चाहते थे अलग कास्ट, पर अल्लू ने किया आग्रह

सूत्रों के मुताबिक, शुरू में एटली की योजना थी कि अल्लू अर्जुन को केवल डबल रोल में लिया जाए और दादा व पिता के किरदारों के लिए अलग कलाकारों को लिया जाए। लेकिन खुद अल्लू अर्जुन ने चारों भूमिकाएं निभाने की इच्छा जताई। पहले एटली थोड़ा हिचकिचाए, लेकिन जब लुक टेस्ट किया गया तो परिणाम शानदार निकले और उन्होंने अल्लू की बात मान ली।

फिल्म की स्टारकास्ट और मेगा विज़न

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। एटली इस फिल्म को वैश्विक स्तर का सिनेमा बनाना चाहते हैं, जिसमें ग्राफिक्स, इमोशन्स और स्केल का अभूतपूर्व संगम देखने को मिलेगा। ‘AA22 x A6’ को एक एपिक फैमिली ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें एक ही परिवार के चार पीढ़ियों की कहानी होगी।

दर्शकों के लिए एक टिकट में चार अल्लू अर्जुन!

चार अलग किरदारों में अल्लू अर्जुन को एक साथ देखना उनके फैंस के लिए एक अनोखा अनुभव होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो हर किरदार के लिए उन्होंने अलग लुक और स्टाइल अपनाया है। यह न केवल उनकी एक्टिंग रेंज को साबित करेगा, बल्कि सिनेमा प्रेमियों के लिए भी यह ‘वन टिकट – फोर अर्जुन्स’ का अद्भुत अनुभव बन जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक