न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पुष्पा 2 : द रूल’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन ने बताई हिंदी फिल्मों से दूरी और बेटी के पास नहीं आने की वजह

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' को लेकर लाइमलाइट में हैं। सुकुमार के डायरेक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Nov 2024 12:00:13

2 News : ‘पुष्पा 2 : द रूल’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन ने बताई हिंदी फिल्मों से दूरी और बेटी के पास नहीं आने की वजह

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (42) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' को लेकर लाइमलाइट में हैं। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अल्लू और फिल्म की पूरी टीम जबरदस्त तरीके से इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। अल्लू ने इसी सिलसिले में एक इंवेट के दौरान बताया कि उन्होंने हिंदी फिल्में नहीं करने का फैसला क्यों किया था। अल्लू ने 'पुष्पा : द राइज' के लिए नेशनल अवार्ड जीतने वाले म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद को लेकर कहा कि हम दोनों चेन्नई से हैं।

मैं उनसे कहता था कि मेरे लिए हिंदी फिल्म करना बहुत मुश्किल है, लेकिन एक म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर उनके लिए हिंदी फिल्म करना आसान है। मैंने उनसे पूछा कि वो हिंदी फिल्में क्यों नहीं करते तो उन्होंने जवाब दिया कि नहीं, और फिर उन्होंने मुझसे कहा कि आप एक हिंदी फिल्म क्यों नहीं करते और आपके साथ-साथ मैं भी एक हिंदी फिल्म करूंगा। लेकिन मैंने कहा कि मैं कभी हिंदी फिल्म नहीं करूंगा क्योंकि उस समय एक हिंदी फिल्म करना बेहद मुश्किल था।

हिंदी फिल्म करना बहुत बड़ी और दूर की बात थी। हो सकता है कि हम अपनी जिंदगी में एक या दो हिंदी फिल्में करें। उस सोच से इस मुकाम तक आना और यहां खड़ा होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। हम दोनों ने नेशनल अवार्ड जीते और एक नेशनल सुपरहिट एल्बम दिया उसी फिल्म के लिए। ये हमारे लिए अब तक की सबसे कीमती चीज है।

allu arjun,south indian actor allu arjun,allu arjun hindi films,shri devi prasad,pushpa 2 the  rule,pushpa the rise,rashmika mandanna,allu daughter

मैंने पिछले 3-4 साल में बेटी को ढंग से किस नहीं किया है : अल्लू अर्जुन

अल्लू ने कहा कि मैं आशा कर रहा हूं कि जितना प्यार ‘पुष्पा’ को मिला है, उतना ही प्यार ‘पुष्पा 2’ को मिले। अल्लू ने इस दौरान बताया कि वो चाहते थे कि ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म हो जाए ताकि वो क्लीन शेव कर सकें। फिल्म के लिए उन्हें अपनी दाढ़ी बढ़ानी पड़ी और इस वजह से उनकी बेटी उनके पास नहीं आती थी।

अल्लू ने कहा कि मैं फिल्म के खत्म होने का इंतजार कर रहा था ताकि मैं क्लीन शेव कर सकूं क्योंकि मेरी बेटी मेरे पास नहीं आती थी और मैं उसे किस नहीं कर पाता था क्योंकि मेरी दाढ़ी थी। मैंने पिछले तीन से चार साल में उसे ढंग से किस नहीं किया है। अल्लू ने साल 2011 में स्नेहा रेड्‌डी के साथ शादी की थी। उनके 8 साल की बेटी अल्लू अरहा हैं। फिल्म में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना हैं।

बता दें रश्मिका ने हाल ही गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में हिस्सा लिया था। यहां उनसे पूछा गया कि 'पुष्पा 1' के लिए अल्लू को नेशनल अवार्ड मिला था, तो क्या 'पुष्पा 2' से उनके लिए नेशनल अवार्ड की उम्मीद की जा सकती है? रश्मिका ने जवाब में फिंगर्स क्रॉस करते हुए कहा, “ओह, उम्मीद है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री