न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अल्लू ने ‘पुष्पा 2’ की सफलता के लिए इन्हें बोला थैंक्स, अनुपम ने दिल्ली में हार के बाद केजरीवाल पर कसा तंज

पिछले साल रिलीज हुई तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Feb 2025 12:50:29

2 News : अल्लू ने ‘पुष्पा 2’ की सफलता के लिए इन्हें बोला थैंक्स, अनुपम ने दिल्ली में हार के बाद केजरीवाल पर कसा तंज

पिछले साल रिलीज हुई तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। ‘पुष्पा’ के पहले पार्ट की जैसे इसमें भी लोगों को अल्लू की एक्टिंग खूब पसंद आई। इस बीच अल्लू ने फिल्म की सफलता को लेकर अपने मन की बातें शेयर करते हुए फैंस और डायरेक्टर का आभार व्यक्त किया। अल्लू ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरे लिए 'पुष्पा 2' एक फिल्म नहीं, बल्कि 5 साल की यात्रा और खूबसूरत सा इमोशन है।

मैं फिल्म के पूरे प्रयास और सफलता को अपने सभी प्रशंसकों और अपनी टीम को समर्पित करना चाहता हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, मैं आप सभी को और भी अधिक गर्व महसूस कराऊंगा, मैं वादा करता हूं। यह एक बहुत अच्छा कदम है। मैं आप सभी को गौरवान्वित महसूस कराऊंगा। 'पुष्पा' की सफलता के पीछे एक ही आदमी है और वो हैं निर्देशक सुकुमार। यह पूरी तरह से उनकी सफलता है। यह सब उनकी कल्पना है, हम सब उनके पात्र हैं। मैं सुकुमार का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। हममें जीत दिलाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

हमें इतना गौरवान्वित महसूस कराने के लिए पूरे तेलुगू फिल्म उद्योग की ओर से आपका शुक्रिया। हम सभी आपके आभारी हैं। मेरे लिए सुकुमार भी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक भावना है। मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। आप एक अलग किस्म के व्यक्ति हैं। मैं अपने दोस्तों और परिवार को बताता रहता हूं कि मुझे खुशी है कि मैं आपके करीब हूं, आप एक प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। उल्लेखनीय है कि पुष्पा 2 के साथ 6 दिसंबर को विक्की कौशल की 'छावा' भी रिलीज होने वाली थी, जिसकी रिलीज डेट बाद में मेकर्स ने बदल दी। विक्की अब 14 फरवरी को अपनी फिल्म लेकर आने वाले हैं।

allu arjun,south indian actor allu arjun,sukumar,director sukumar,allu sukumar,allu fans,pushpa 2 the rule,anupam kher,actor anupam kher,arvind kejriwal,delhi assembly election 2025

अनुपम खेर ने अरविंद केजरीवाल की फोटो शेयर कर लिखी यह बात

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार (8 फरवरी) को आ गए। इसमें भाजपा ने बाजी मारी और आप सरकार को करारी हार दी। इसमें आप के बड़े नेता पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा। इस पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने अपनी रिएक्शन देते हुए तंज कसा है। अनुपम ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें केजरीवाल की तस्वीर भी है।

उन्होंने लिखा, “वैसे तो किसी को भी पीड़ा पहुंचाना ठीक नहीं। लेकिन जिनके साथ गहरा अन्याय हुआ हो! उन पर हंसना, उनकी पीड़ा का मज़ाक उड़ाना, उनकी आत्मा को दुःख पहुंचाना, ये इंसानियत की सभी हदों को पार करना होता है!! और फिर…उस दुखी आत्मा से ना चाहते हुए भी एक ‘आह’ निकलती है! और वही आह आगे जाकर एक ‘श्राप’ का रूप धारण करती है! इस तस्वीर के लोगों के साथ शायद ऐसा ही हुआ है! ये विधि का विधान है! जिस दिन दिल्ली की विधान सभा में इन लोगों के ठहाके लगे थे!! उस दिन लाखों कश्मीरी पंडितों ने खून के और बेबसी के आंसू बहाए थे!”

बता दें अनुपम की पत्नी किरण खेर भी भाजपा की सांसद रही हैं। फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने भी व्यंग्य भरी पोस्ट शेयर की। विवेक ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “हर सवाल का जवाब यहीं होगा। हर हिसाब-किताब यहीं होगा।” विवेक ने दिल्ली विधानसभा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें केजरीवाल खड़े दिखाई दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ