न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की कौशल के सामने पस्त हुए अल्लू अर्जुन, मुनाफे के प्रतिशत में छावा ने पुष्पा 2: द रूल को दी मात

विक्की कौशल और अक्षय खन्ना के दमदार अभिनय के बूते पिछले 11 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर दबदबा रखने वाली छावा ने अब गत वर्ष की ब्लॉकबस्टर और 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली अल्लू अर्जुन अभिनीत और सुकुमार निर्देशित पुष्पा 2: द रूल को कमाई के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 12:59:30

विक्की कौशल के सामने पस्त हुए अल्लू अर्जुन, मुनाफे के प्रतिशत में छावा ने पुष्पा 2: द रूल को दी मात

वर्ष 2025 की पहली 300 करोड़ी फिल्म छावा अपने प्रदर्शन के दौरान प्रतिदिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करती जा रही है। विक्की कौशल और अक्षय खन्ना के दमदार अभिनय के बूते पिछले 11 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर दबदबा रखने वाली छावा ने अब गत वर्ष की ब्लॉकबस्टर और 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली अल्लू अर्जुन अभिनीत और सुकुमार निर्देशित पुष्पा 2: द रूल को कमाई के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म को रिलीज हुए आज 11 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने पिछले 10 दिनों में जो धाकड़ कमाई की है, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म का यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। छावा के मेकर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 352 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

बजट का कितने प्रतिशत निकाल चुकी है छावा

130 करोड़ के बजट में बनी छावा 300 करोड़ी बनने के बाद अब बहुत तेजी से 400 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। फिल्म अपने बजट से ढाई गुना से ज्यादा कमा चुकी है। अगर इसे प्रतिशत में निकालें तो ये 270 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच चुकी है।

पुष्पा 2 : द रूल से आगे निकली छावा

ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है क्योंकि बजट का इतने प्रतिशत तो पुष्पा 2 अपनी लाइफटाइम कमाई के साथ भी नहीं निकाल पाई। पुष्पा 2 का लाइफटाइम घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1234.1 करोड़ है जबकि इसका बजट 500 करोड़ था। इस हिसाब से पुष्पा 2 ने अपने बजट का सिर्फ 246 प्रतिशत ज्यादा निकाला है, जबकि छावा ने अल्लू अर्जुन की फिल्म को पीछे करते हुए सिर्फ 11 दिन में ही 270 प्रतिशत ज्यादा निकाल लिया है।

छावा को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिनका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी बनकर फिल्म में दिखी हैं, तो वहीं आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना ने अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ