Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अल्लू से मिलने साइकिल पर UP से हैदराबाद पहुंचा फैन, वीडियो वायरल, रजनीकांत के बंगले में भी घुसा पानी

हमारे देश में फिल्म और क्रिकेट स्टार्स जबरदस्त लोकप्रिय होते हैं। लोगों में उनके लिए तगड़ी दीवानगी देखी जाती है। वे अपने चहेते स्टार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 7:52:38

2 News : अल्लू से मिलने साइकिल पर UP से हैदराबाद पहुंचा फैन, वीडियो वायरल, रजनीकांत के बंगले में भी घुसा पानी

हमारे देश में फिल्म और क्रिकेट स्टार्स जबरदस्त लोकप्रिय होते हैं। लोगों में उनके लिए तगड़ी दीवानगी देखी जाती है। वे अपने चहेते स्टार के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। फैंस उनकी झलक पाने को तरसते हैं और दीदार होने पर खुद को खुशनसीब मानते हैं। अब एक फैन खास कारण से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश का एक शख्स साइकिल चलाकर हैदराबाद अपने पसंदीदा स्टार ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन से मिलने पहुंचा। अल्लू फैन की चाहत देख इतने खुश हो गए कि उसकी वापसी का ट्रेन/हवाई जहाज का टिकट का इंतजाम कर दिया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि जब फैन ने बताया कि वह यूपी के अलीगढ़ से आया है, तो अल्लू ने पूछा कि वह कैसे आया। फैन के साइकिल से आने की बात सुनकर अल्लू हैरान रह गए। इसके बाद अल्लू ने अपने सहयोगियों को फैन की वापसी के लिए ट्रेन या हवाई जहाज का टिकट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। अल्लू ने फैन से अनुरोध किया कि वह वापस साइकिल से नहीं जाए। उल्लेखनीय है कि उसने 1600 किलोमीटर की दूरी तय की। दूसरी ओर, फैन अल्लू से मिलकर खुशी से फूला नहीं समा रहा था।

बता दें कुछ समय पहले ऐसे ही एक व्यक्ति साइकिल से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर एक्टर कार्तिक आर्यन से मिलने मुंबई पहुंचा था। यह वीडियो भी इंटरनेट पर छा गया था। इस बीच अल्लू की मचअवेटेड मूवी ‘पुष्पा 2’ सिनेमाघरों में 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस है, जबकि फहद फासिल विलेन की भूमिका में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका