न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दादी के निधन की सूचना मिलते ही मुंबई से हैदराबाद पहुंचे अल्लू, इस एक्ट्रेस ने इसलिए छोड़ी फिल्मी दुनिया

‘पुष्पा’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का आज शनिवार (30 अगस्त) सुबह निधन हो गया। वह उम्र संबंधी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 1:12:01

2 News : दादी के निधन की सूचना मिलते ही मुंबई से हैदराबाद पहुंचे अल्लू, इस एक्ट्रेस ने इसलिए छोड़ी फिल्मी दुनिया

‘पुष्पा’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का आज शनिवार (30 अगस्त) सुबह निधन हो गया। वह उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनकी उम्र 94 साल थी। दादी के निधन की खबर सुनकर अल्लू मुंबई में फिल्म की शूटिंग छोड़ हैदराबाद पहुंच गए। एयरपोर्ट से अल्लू का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो काफी दुखी लग रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। अल्लू के परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी दुखी हैं। अंतिम संस्कार शनिवार को ही हैदराबाद के कोकापेट में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक्टर राम चरण भी अपनी ‘पद्दी’ मूवी की शूटिंग छोड़ हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

पिछले साल फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ के कारण हुए केस में जब अल्लू को जेल जाना पड़ा था तो जेल से आते ही एक्टर का अपनी दादी के साथ एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। उस वीडियो में अल्लू की दादी अपने पोते की नजर उतारती नजर आ रही थीं। इससे पता चलता है कि अल्लू दादी के बेहद करीब थे। फिल्मों से जुड़े कई समारोहों में उन्हें अपनी दादी के साथ देखा जा चुका है। पिछले कुछ दिनों से अल्लू डायरेक्टर एटली के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसी सिलसिले में वे मुंबई में थे।

अल्लू-कोनिडेला परिवार के सभी सदस्य अल्लू अरविंद के निवास पर उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। अल्लू के फूफा और राम चरण के पिता चिरंजीवी भी हैदराबाद में हैं। अल्लू के दादा अल्लू रामलिंगैया तेलुगू सिनेमा के मशहूर अभिनेता रहे। उन्हें पद्मश्री जैसे कई बड़े सम्मानों से नवाजा गया था। उन्होंने कनकरत्नम से शादी की थी, जिनसे उनके 2 बच्चे हुए। एक बेटा अल्लू अरविंद और दूसरी बेटी सुरेखा।

allu arjun,south indian actor allu arjun,ram charan,allu grand moither,pushpa,allu kanakaratnam,kamalinee mukherjee,actress kamalinee mukherjee

कमलिनी मुखर्जी ने कई भाषाओं की फिल्मों में किया है काम

कभी तेलुगु, मलयालम, तमिल, हिंदी और बंगाली फिल्मों का जाना-माना चेहरा रहीं कमलिनी मुखर्जी ने अचानक फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। इससे उनके प्रशंसक हैरान रह गए थे। अब कमलिनी ने डी-टॉक्स पॉडकास्ट पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने किस वजह से सिनेमा से दूरी बना ली। कमलिनी ने कहा कि क्रू की वजह से नहीं...क्योंकि मेरे सभी सह-कलाकार और सेट पर मौजूद लोग बहुत ही अच्छे और सपोर्टिंग थे। मैं बस इस बात को लेकर खुश नहीं थी कि फिल्म में मेरा किरदार कैसा निकला। इसलिए यह कोई विवाद या झगड़ा जैसा नहीं था।

इसके बाद मैंने कुछ समय के लिए तेलुगु फिल्मों से दूरी बना ली क्योंकि मुझे बहुत बुरा लगा। मुझे इस बात का दुख था कि यह मेरा किरदार जिस तरह से निकला, वह मुझे अच्छा नहीं लगा। कभी-कभी आपको लगता है कि यह आपका सीन है और यही सबसे अच्छी बात है। फिर जब आप वापस जाकर देखते हैं तो निर्देशक को एहसास होता है कि यह वैसा नहीं निकला जैसा आपने किया था या इसका कोई मतलब नहीं है। हमें इन बातों के बारे में बताया ही नहीं जाता और सीन हटा दिए जाते हैं। लेकिन जिस तरह से मैंने महसूस किया वह मेरे लिए बहुत दुखद था और इससे मुझे बहुत ठेस पहुंची।

मैंने सोचा कि मुझे तेलुगु फिल्मों से दूरी बना लेनी चाहिए और शायद दूसरी भाषाओं में भी काम करना चाहिए। तेलुगु फिल्म जगत छोड़ने के बाद कमलिनी ने तमिल फिल्मों में कमल हासन, चिरंजीवी, नागार्जुन और मोहनलाल जैसे दिग्गजों के साथ अभिनय किया। कमलिनी ने आखिरकार शादीशुदा जिंदगी को प्राथमिकता देने के लिए पूरी तरह से चमक-दमक की दुनिया से दूर जाने का फैसला किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह