न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सोनाक्षी-तमन्ना सहित बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने जमाया रंग

दिवाली नजदीक है। बॉलीवुड पर भी इसका रंग चढ़ा हुआ है। आए दिन पार्टियां दी जा रही हैं। हाल ही फैशन डिजाइनल मनीष मल्होत्रा और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Oct 2024 1:41:01

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सोनाक्षी-तमन्ना सहित बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने जमाया रंग

दिवाली नजदीक है। बॉलीवुड पर भी इसका रंग चढ़ा हुआ है। आए दिन पार्टियां दी जा रही हैं। हाल ही फैशन डिजाइनल मनीष मल्होत्रा और अबू जानी संदीप खोसला ने पार्टी आयोजित की थी। अब प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने भी पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने शिरकत की। स्टार्स ने अपने जबरदस्त लुक से रंग भरे और महफिल जमाई। इसी साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल दुल्हन बनीं सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट करने वाली हैं। कपल आकर्षक अंदाज में दिखा।

अक्सर पत्नी कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा अकेले ही पैपराजी को पोज देते नजर आए। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर के एथनिक लुक कैरी किया था। काफी समय से एक्टर विजय वर्मा के साथ अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में छाईं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया उनका हाथ थामे पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस गुलाबी रंग के लहंगे में तो विजय ब्लैक आउटफिट में नजर आए। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा अपने पति एक्टर आयुष शर्मा के साथ शानदार लुक कैरी किए पहुंचीं।

एक्टर अरशद वारसी भी पत्नी मारिया गोरेट्टी के साथ दिखे। दोनों ने पैपराजी को साथ में कई पोज दिए। वे एथनिक लुक में थे। एक्ट्रेस बिपाशा बसु पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ दिखीं। बिपाशा ने गुलाबी साड़ी में कहर ढाया, जबकि करण भी कम नहीं लग रहे थे। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना सिल्वर कलर की साड़ी पहने पति वरुण बंगेरा के साथ पोज देती दिखीं। हमेशा की तरह लुक से रंग जमाने वाली शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस सिल्वर कलर के आइटफिट में बेहद प्यारी लग रही थीं।

ramesh taurani,producer ramesh taurani,diwali party 2024,ramesh taurani diwali party,sonakshi sinha,tamannaah bhatia,Shilpa Shetty,govinda,kapil shamra,arpita khan,sidharth malhotra

बेटे के साथ पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता, कॉमेडियन कपिल शर्मा भी दिखे

प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ नजर आईं। दोनों ने एक साथ पैपराजी को खूब सारे पोज दिए। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने जबरदस्त लुक से सभी का ध्यान खींचा। मई में 14 साल बाद संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' से वापसी करने वाले फरदीन खान भी एक बार फिर इंडस्ट्री में एक्टिव हो चुके हैं और वे एथनिक लुक में दिखे।

इस मौके पर 'मुंज्या' फेम एक्टर अभय वर्मा, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर व उनके बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर, 'स्त्री 2' फेम अपारशक्ति खुराना, 'जय हो' फेम डेजी शाह, 'सनम तेरी कसम' एक्टर हर्षवर्धन राणे, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, 'इश्क-विश्क 2' फेम जिबरान खान, एक्टर मनीष पॉल, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, 'इश्क-विश्क 2' से डेब्यू करने वालीं ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर पश्मीना रोशन, एक्टर पावेल गुलाटी, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, हुमा कुरैशी के कजिन एक्टर साकिब सलीम, एक्टर शरमन जोशी, शरवरी वाघ, सिद्धांत चतुर्वेदी, विक्की कौशल के भाई सनी कौशल, जितेंद्र के बेटे एक्टर तुषार कपूर सहित कई हस्तियां मौजूद थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री