न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने जमाया रंग, आलिया भट्ट इसलिए हुईं ट्रॉल

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हर साल ग्रैंड दिवाली पार्टी देते हैं। उनके बॉलीवुड सितारों के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। ऐसे में वे सभी पार्टी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Oct 2024 2:19:26

2 News : मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने जमाया रंग, आलिया भट्ट इसलिए हुईं ट्रॉल

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हर साल ग्रैंड दिवाली पार्टी देते हैं। उनके बॉलीवुड सितारों के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। ऐसे में वे सभी पार्टी में शिरकत करते हैं। मनीष ने मंगलवार (22 अक्टूबर) रात दिवाली की पार्टी दी। यह सितारों से जगमग हो उठी। ऐसा लगा जैसे आसमान के सभी सितारे धरती पर उतर आए हों। पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी थे। वे हमेशा की जैसे बहुत प्यारे लग रहे थे और एक-दूसरे को कॉम्पिलेंट कर रहे थे। उन पर पैपराजी के कैमरे ठहर गए और धड़ाधड़ कई तस्वीरें खींची गईं।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना रेड साड़ी और पत्नी गौरी ब्लैक साड़ी में दिखीं। रितेश देशमुख और जेनेलिया भी बेहद खूबसूरत लग रहे थे। रितेश ने पहले जेनेलिया के लिए कार का दरवाजा खोला और फिर दोनों हाथों में हाथ डाले चल दिए। जेनेलिया गोल्डन येलो कलर का लहंगा पहनकर पहुंचीं, जिस पर उन्होंने पिंक कलर का दुपट्टा लिया था। रितेश ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे। अनन्या पांडे व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनकर पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने ट्रेडिशनल लुक को एक स्टेटमेंट नेकलेस और मांग टीका के साथ कम्प्लीट किया।

जान्हवी कपूर फिर से बोल्ड फैशन लुक में नजर आईं। वह ब्लू मैटेलिक साड़ी पहनकर पहुंचीं और लुक को एक खूबसूरत नेकलेस के साथ कम्प्लीट किया। जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर ने चार चांद लगा दिए। उनका साड़ी लुक सबसे जुदा रहा। खुशी ने ब्लैक साड़ी पहन शिरकत की। साल 2024 की ब्लॉकबस्टर गर्ल ‘स्त्री 2’ फेम श्रद्धा कपूर ने जबरदस्त लुक में एंट्री ली। उन्होंने व्हाइट मैटेलिक साड़ी पहनी थी।

तमन्ना भाटिया की खूबसूरत साड़ी से किसी की नजर नहीं हट रही थी। तमन्ना का रेड और महरुन साड़ी लुक बेहद सुंदर लगा। वरुण धवन और नताशा दोनों साथ में नजर आए। वरुण ने सिल्वर और ब्लैक कुर्ता पहना था, वहीं नताशा ने गोल्डन साड़ी में जलवे दिखाए। कपल इसी साल पैरेंट्स बना है। कृति सेनन ने सबसे हटकर रंग चुना। उन्होंने पीले रंग की स्टाइलिश साड़ी पहनी थी और सिल्वर ब्लाउज पेयर किया था।

manish malhotra,fashion designer manish malhotra,manish diwali party,alia bhatt,alia troll,rekha,urmila matondkar,kajol,ananya panday,kriti sanon

एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने एक बार फिर लूटी महफिल, उर्मिला की तलाक की अटकलें

एक्ट्रेस आलिया भट्ट चमचमाता पिंक कलर का लहंगा पहनकर पार्टी की शान बढ़ाती दिखीं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर ट्रॉल हो गईं। दरअसल आलिया वो लहंगा पहनकर पहुंचीं जो उन्होंने 2 साल पहले अपनी शादी के दौरान मेहंदी की रस्म में पहना था। नेटिजंस ने नोटिस किया और उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस काजोल ने पार्टी की रौनक बढ़ा दी।

काजोल ने पैप्स को जमकर पोज दिए और अपनी अदाओं से लोगों का ध्यान खींचा। सदाबहार एक्ट्रेस की इमेज रखने वालीं रेखा भी पार्टी में पहुंचीं और पैपराजी को निराश नहीं किया। उन्होंने खूब फोटो क्लिक कराई। रेखा ऑरेंज कलर की कांजीवरम साड़ी पहनकर इवेंट में पहुंचीं।

पार्टी में उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वैसे भी रेखा जहां भी जाती हैं वहां महफिल लूट लेती हैं। पार्टी में उर्मिला मातोंडकर सबकी नजरों में छा गईं। उनका सिंदूर, मंगलसूत्र और सगाई की अंगूठी नहीं दिखी। ऐसे में उर्मिला की पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक की खबरों को और हवा मिल गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री