न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया ने यूं दी बर्थडे बॉय रणबीर को बधाई, वायरल हो रहीं Photos, कंगना ने इन पर साधा निशाना

रणबीर कपूर मंगलवार (28 सितंबर) को 39 साल के हो गए। वे जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ थे। दोनों ने पाली जिले के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 1:20:24

आलिया ने यूं दी बर्थडे बॉय रणबीर को बधाई, वायरल हो रहीं Photos, कंगना ने इन पर साधा निशाना

रणबीर कपूर मंगलवार (28 सितंबर) को 39 साल के हो गए। वे जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ थे। दोनों ने पाली जिले के जवाई बांध क्षेत्र के एक निजी रिसोर्ट में बर्थडे सेलिब्रेट किया और क्वालिटी टाइम भी बिताया। आलिया ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश करते हुए कुछ फोटो भी शेयर की थीं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फोटो में आलिया और रणबीर सनसेट को निहारते नजर आए थे। अब दोनों की कुछ और फोटो सामने आई हैं। इनमें रणबीर-आलिया बात करते दिख रहे हैं। ये फोटो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर की हैं। रणबीर सिल्वर कलर के तकिये पर लेटे हैं, जबकि वहां बैठीं आलिया बात कर रही हैं। इससे पहले आलिया ने भी इसी जगह से फोटो शेयर कर लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे माई लाइफ।’

जोधपुर में जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं रणबीर-आलिया

आलिया व रणबीर रविवार को चार्टर विमान से जोधपुर आने के बाद से प्रकृति के बीच पैंथर विचरण क्षेत्र जवाई लेपर्ड हिल्स में घूमने का लुत्फ उठा रहे हैं। लेपर्ड हिल्स वन विभाग की ओर से कंजर्वेशन क्षेत्र घोषित है। रणबीर के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आलिया की मां सोनी राजदान भी पहुंचीं। सोनी ने भी रणबीर का फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। रणबीर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर के भी आने की सूचना थी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रणबीर-आलिया का शादी के लिए जोधपुर में मेहरानगढ़ फोर्ट, उम्मेद भवन और बालसमंद पैलेस की लोकेशन फाइनल करने बुधवार को सड़क मार्ग से जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से रणबीर-आलिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछेक मौकों पर उनकी शादी की योजना भी बनी है, लेकिन वह किसी न किसी कारण से टल गई। फैंस कपूर और भट्ट फैमिली के बीच चल रहे इस प्यार को जल्द से जल्द शादी में बदलते देखना चाहते हैं।

alia bhatt,ranbir kapoor,alia ranbir,ranbir birthday,kangana ranaut,bollywood news in hindi

कंगना ने थलाइवी मूवी को लेकर बॉलीवुड माफिया पर बोला हमला

एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। वे अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर सवाल उठाती हैं। कंगना ने फिल्मों से लेकर नेपोटिज्म पर अपनी आवाज बुलंद की है। अब कंगना ने पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी मूवी 'थलाइवी' को लेकर बॉलीवुड माफिया पर हल्ला बोला है। तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री व एक्ट्रेस जयललिता की बायोपिक पर बनी फिल्म 'थलाइवी' की समीक्षक से लेकर सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।

हालांकि कंगना ने 'थलाइवी' में उनकी सराहनीय एक्टिंग के बावजूद बॅालीवुड के लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाया है। कंगना ने लिखा कि इस बीच इंतजार कर रही हूं कि बॉलीवुड माफिया हमारे राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों को अलग करते जैसे मेरे लिए वास्तविक कला की सराहना करना मुश्किल नहीं लगता, हो सकता है कि वे भी ओछी मानवीय भावनाओं से ऊपर उठ सकें और कला को एक बार जीतने दें। आपका बता दें कि कंगना इन दिनों 'तेजस' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वे फाइटर पायलट का रोल निभा रही हैं। कंगना फिल्म 'धाकड़' में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग पूरी हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर