न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने मां सोनी राजदान को ऐसे किया बर्थडे विश, मौनी रॉय के रेस्टोरेंट में 410 रुपए का गुलाब जामुन और…

फिल्ममेकर महेश भट्ट की पत्नी और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें ज्यादा लोकप्रियता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Oct 2025 12:54:20

2 News : आलिया ने मां सोनी राजदान को ऐसे किया बर्थडे विश, मौनी रॉय के रेस्टोरेंट में 410 रुपए का गुलाब जामुन और…

फिल्ममेकर महेश भट्ट की पत्नी और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें ज्यादा लोकप्रियता हासिल नहीं हुई। बहरहाल सोनी ने 25 अक्टूबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सोनी को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें जमकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। आलिया ने उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की। इसमें मां के साथ दो तस्वीर और दिल छू लेने वाला कैप्शन शुमार है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई पहली तस्वीर में सोनी, आलिया को गले लगाती दिख रही हैं तो दूसरी तस्वीर में मां-बेटी सोफे पर बैठकर हंसती हुई नजर आ रही हैं।

आलिया ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मां बर्डी..आप हमारी पूरी कायनात हो और हमारा हर एक दिन रोशन करती हो।” बता दें कि सोनी एक ब्रिटिश मूल की भारतीय एक्ट्रेस और फिल्ममेकर हैं जो फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म बर्मिंघम में एक ब्रिटिश-जर्मन मां और एक कश्मीरी पंडित पिता के घर हुआ था। वह बचपन में ही भारत आ गईं और मुंबई के मशहूर एल्फिंस्टन कॉलेज में पढ़ाई की। सोनी ने फिल्म 'आहिस्ता-आहिस्ता' से अपने करिअर की शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने ‘मंडी’, ‘सारांश’, ‘त्रिकाल’, ‘खामोश’, 'बुनियाद', ‘राजी’ और ‘पीपा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। हाल ही में वह स्ट्रीमिंग फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' में थीं, जिसमें उन्होंने मशहूर कश्मीरी सिंगर राज बेगम का रोल निभाया था। फिल्म में सबा आजाद भी थीं। सोनी, महेश की दूसरी पत्नी हैं। कपल की दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं। शाहीन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

वहीं आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2024 में फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था। इस फिल्म में भाई-बहन की कहानी दिखाई गई थी। वेदांग रैना ने आलिया के भाई का किरदार निभाया था। इस वक्त आलिया भट्ट के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही 'अल्फा' मूवी में नजर आएंगी। उनके पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी है, जिसमें वह पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

मौनी रॉय ने साल 2023 में खोला था ‘बदमाश’ रेस्टोरेंट, बहुत महंगी हैं खाने की चीजें

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने साल 2006 में एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्हें टीवी सीरियल 'महादेव' और 'नागिनी' से पहचान मिली। वह इसके अलावा कई ब्रांड भी एंडोर्स करती हैं। साल 2023 में उन्होंने अपना रेस्टोरेंट ‘बदमाश’ बेंगलुरु और मुंबई के अंधेरी में खोला था। भारत में उनके कुल 6 रेस्टोरेंट हैं। फिलहाल इस रेस्टोरेंट का मैन्यू वायरल हो रहा है। वहां की चीजों के दाम देख लोग हैरान हो रहे हैं, जो काफी महंगी हैं। मैन्यू में कई प्रकार की वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन डिश शामिल हैं।

इनकी कीमत 300 से शुरू होकर 800 रुपए के बीच में है। शाही टुकड़ा और गुलाब जामुन की प्रति पीस कीमत 410 रुपए है। टमाटर तुलसी शोरबा और पालक नारियल का शोरबा 315 रुपए, एवाकाडो भेल 395 रुपए, मसाला मूंगफली, मसाला पापड़, क्रिस्पी कॉर्न और सेव पूरी 295 रुपए प्रति पीस, कांदा भाजिया 355 रुपए, झींगा से बने चीजें 795 रुपए, तंदूरी रोटी 105 रुपए, नान 115 रुपए और अमृतसरी कुलचा 145 रुपए में मिलता है। बता दें मौनी के रेस्टोरेंट की थीम जंगल है। उनके रेस्टोरेंट की दीवारों से लेकर लाइटों पर हरे-भरे पौधे और पत्तियां लगी हुई है।

साज-सजावट बेहद खूबसूरत है। मौनी ने रेस्टोरेंट खोलने का श्रेय अपने पति सूरज नांबियार को दिया है। मौनी ने कहा कि इसके लिए मुझे सूरज ने प्रोत्साहित किया। मैं जब भी ट्रेवल करती थी हमेशा किसी न किसी कैफे में किताब और कॉफी के साथ बैठती थीं और तभी से सोचा था कि अपना एक रेस्टोरेंट खोलूंगी। मुझे भारतीय खाना बहुत पसंद है। जब भी मैं ट्रेवल करती हूं हमेशा भारतीय रेस्टोरेंट ढूंढती हूं। मुझे लगता है कि खास तौर से मुंबई और बेंगलुरु में अच्छे भारतीय रेस्टोरेंट नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड