न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया भट्ट ने ऐसे दी मां सोनी राजदान को जन्मदिन की बधाई, कार्तिक ने शुरू की ‘शहजादा’ की शूटिंग

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान सोमवार (25 अक्टूबर) को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आलिया ने अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 6:16:57

आलिया भट्ट ने ऐसे दी मां सोनी राजदान को जन्मदिन की बधाई, कार्तिक ने शुरू की ‘शहजादा’ की शूटिंग

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान सोमवार (25 अक्टूबर) को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें अपनी प्रेरणा और ताकत बताया। आलिया ने मां की एक पुरानी फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया। इस थ्रोबैक फोटो में सोनी की काफी जवान दिख रही हैं। आलिया ने कैप्शन लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मां। आप मेरे जीवन के लिए मेरी प्रेरणा और ताकत हैं। मैं आपको दुनिया के हर पल खुशी और शांति की प्रार्थना करती हूं। लव यू लिटिल मामा बर्डी।’ फैंस आलिया की भावनाओं को काफी पसंद कर रहे हैं। इसे लाखों लोग लाइक करने के साथ कमेंट कर रहे हैं।

1986 में बुनियाद सीरियल से मिली थी सोनी को पहचान

आपको बता दें कि मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की पत्नी सोनी की एक और बेटी शाहीन हैं। सोनी की शादी 20 अप्रैल 1986 को हुई थी। इसके लिए दोनों ने ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। सोनी का जन्म 25 अक्टूबर को इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था। उन्होंने जॉन फ्लावर के साथ इंग्लिश थिएटर में करियर शुरू किया था। वे साल 1986 में दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल बुनियाद में सुलोचना के किरदार से मशहूर हुईं थीं। उन्होंने 36 चौरंगी लेन, मंडी, सारांश, सड़क, गुमराह, मानसून वेडिंग, पेज 3, पटियाला हाउस, लव ब्रेकअप्स जिंदगी और राजी जैसी फिल्मों में काम किया है।

कार्तिक ने सोशल मीडिया पर दी शहजादा मूवी की जानकारी

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोमवार से 'शहजादा' फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। इसकी जानकारी कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी। कार्तिक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे बैक साइड फेस किए हुए खड़े हैं और उन्होंने हाथ में एक क्लैपबोर्ड लिया हुआ है, जिस पर शहजादा लिखा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा-शहजादा शुरू! इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है। हाल ही में शहजादा की घोषणा की गई थी। इसमें कार्तिक के साथ अभिनेत्री कृति सेनन, परेश रावल, मनीष रावल और रोनित बोस रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म दक्षिण की अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक है। फिल्म को वरुण धवन के भाई रोहित धवन निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर