न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ग्रैमी अवार्ड विजेता के कॉन्सर्ट में अचानक पहुंचीं आलिया, मशहूर एक्टर की बेटी का हार्ट अटैक से निधन

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों उनकी मचअवेटेड फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म के लिए फैंस को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Oct 2024 2:09:49

2 News : ग्रैमी अवार्ड विजेता के कॉन्सर्ट में अचानक पहुंचीं आलिया, मशहूर एक्टर की बेटी का हार्ट अटैक से निधन

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों उनकी मचअवेटेड फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म के लिए फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना। यह 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच आलिया ने शुक्रवार (4 अक्टूबर) रात बेंगलुरु में आयोजित नॉर्वेजियन डीजे ग्रैमी अवार्ड विजेता एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में अचानक आकर फैंस को सरप्राइज कर दिया। आलिया ने स्टेज पर आकर वहां मौजूद भीड़ से संवाद किया।

आलिया ने स्थानीय भाषा में “नमस्कारा बेंगलुरु” कहकर फैंस का अभिवादन किया। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने जबरदस्त खुशी जाहिर की। कॉन्सर्ट के दौरान आलिया ने ‘जिगरा’ का प्रमोशन किया। बैकग्राउंड में फिल्म का गाना ‘चल कुड़िए’ बज रहा था। आलिया ने वॉकर के साथ मिलकर परफॉर्म किया। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

आलिया ब्लू ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन को-ऑर्ड सेट और वॉकर ग्रे हुडी, ब्लैक पैंट और मास्क पहने नजर आए। आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वॉकर के साथ परफॉर्मेंस की तस्वीर शेयर करते हुए इसे “एक बहुत ही #जिगरा कोलाब” बताया। इस दौरान आलिया ने फैंस से बातचीत भी की। बता दें कि ‘जिगरा’ की कहानी भाई-बहन के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें आलिया के साथ वेदांग रैना हैं, जो उनके भाई बने हैं। फिल्म का ट्रेलर खूब हिट रहा और इसे शानदार रिस्पोंस मिला।

alia bhatt,actress alia bhatt,jigra movie,jigra promotion,grammy award winner alan walker,alia alan walker,rajendra prasad,gayatri,gayatri death

तेलुगु एक्टर राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री ने दुनिया को कहा अलविदा

तेलुगु फिल्म के मशहूर अभिनेता राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का शुक्रवार (4 अक्टूबर) रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गायत्री 38 साल की थीं। उन्हें पहले पेट में असहनीय दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत हैदराबाद के एआईजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन रात 12:40 बजे के करीब उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी हालत बिगड़ती चली गई।

उस समय राजेंद्र प्रसाद किसी शूटिंग में बिजी थे। जब वे अस्पताल पहुंचे, तो गायत्री दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं। गायत्री अपने पीछे बेटी साई तेजस्विनी को छोड़ गई हैं, जो मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। बता दें कि राजेंद्र और गायत्री के बीच के रिश्ते में उतार-चढ़ाव था। गायत्री के प्रेम विवाह के कारण दोनों के बीच कुछ समय के लिए दूरियां आ गई थीं, लेकिन हाल के वर्षों में वे फिर से करीब आ गए थे।

राजेंद्र अक्सर सार्वजनिक मंचों पर गायत्री के साथ रिश्ते के बारे में भावुक होकर बात करते थे। एक्टर जूनियर एनटीआर ने अपने एक्स (ट्विटर) पर संवेदना जताते हुए लिखा, “राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री, मुझे बहुत प्रिय थी। उनकी मृत्यु की खबर सुनना मेरे लिए और भी दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। राजेंद्र प्रसाद और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री