बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' की शूटिंग शुरू कर दी है। आलिया ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि बतौर प्रोड्यूसर यह उनकी पहली फिल्म है। 'डार्लिंग्स' में आलिया ‘किंग खान’ शाहरुख खान के साथ को प्रोड्यूसर हैं। अपनी वैनिटी वैन से ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में, आलिया कागज का एक टुकड़ा पकड़े हुए शूटिंग के लिए तैयारी करती नजर आ रही है। इससे लग रहा है कि वे शॉट देने से पहले डायलॉग्स याद कर रही हैं।
'डार्लिंग्स' के सेट पर पहला दिन' लिख आलिया ने बताया कि वे काफी नर्वस हैं और फैंस से उन्हें गुडलक विश करने को कहा। आलिया ने फोटो पोस्ट कर लिखा- एक निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म है लेकिन मैं हमेशा पहले एक एक्टर रहूंगी (इस केस में एक बहुत ही नर्वस एक्टर) मुझे नहीं पता कि यह क्या है .. एक नई फिल्म शुरू करने से एक रात पहले मुझे पूरे शरीर में यह नर्वस झुनझुनी और एनर्जी सी लगती है। .. मैं पूरी रात लाइनों को भूल ना जाऊं, ऐसे सपने देखती हूं। .. उछलकूद करती हूं .. मुझे यही लगता रहता है कि कहीं लेट ना हो जाऊं!














