न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया ने यह फोटो शेयर कर कही दिल की बात, जानें सोमवार को RARKPK की कमाई का हाल

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (RARKPK) को दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पोंस मिलने से फिल्म से जुड़े सभी लोग काफी खुश हैं। यह खुशी इसलिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Aug 2023 10:38:20

आलिया ने यह फोटो शेयर कर कही दिल की बात, जानें सोमवार को RARKPK की कमाई का हाल

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (RARKPK) को दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पोंस मिलने से फिल्म से जुड़े सभी लोग काफी खुश हैं। यह खुशी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि 2-3 साल से कोविड-19 के कारण फिल्म इंडस्ट्री पर संकट चल रहा था। बहुत कम संख्या में लोग थिएटर/सिनेमाघरों की ओर रुख कर रहे थे। इस मूवी ने एक बार फिर से फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों और बॉलीवुड में जान फूंक दी है। इस बीच, फिल्म में ‘रानी चटर्जी’ की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर सभी को थैंक्स बोला है।

आलिया ने अपने साथी कलाकार रणवीर सिंह और डायरेक्टर करण जौहर के साथ एक फोटो पोस्ट की है। रणवीर और आलिया दोनों को सफेद रंग में ट्विन करते देखा गया, जबकि करण ने पीछे ऑरेंज टी-शर्ट पहनी है। वे तीनों कैमरे के सामने मुस्कुराए और एक-दूसरे को थामकर पोज दिए। आलिया ने कैप्शन में लिखा, "लव है तो सब हैं!!! दिल की गहराइयों से... आपके प्यार के लिए धन्यवाद... हमेशा आभारी! लव, रॉकी, रानी और हमारे निर्माता यह कहानी।" उन्होंने हैशटैग में फिल्म का शीर्षक भी जोड़ा।

alia bhatt,ranveer singh,karan joahr,rocky and rani kii prem kahaani,dharmendra,jaya bachchan,shabana azmi

दर्शकों में कायम है फिल्म का क्रेज, टोटल कमाई हुई...

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को 7.50 करोड़ का कारोबार किया है। सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खास बात ये है कि छुट्‌टी का दिन नहीं होने के बावजूद इस फिल्म का क्रेज कायम रहा। इसे अच्छी कमाई माना जा सकता है।

अब फिल्म का कुल कलेक्शन 53.40 करोड़ रुपए हो गया है। इसने रिलीज के पहले दिन 11.1 करोड़, दूसरे दिन 16.05 करोड़ और तीसरे दिन 19 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म 160 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। इस मल्टीस्टार फिल्म में रणवीर-आलिया के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने भी अहम रोल निभाया है। फिल्म को देशभर में 3200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

रविवार को धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। "बॉक्स ऑफिस पर प्यार का जश्न और भी बड़ा हो जाता है- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए आपका प्रेम अजेय है!" प्रोडक्शन हाउस ने ट्विटर पर पोस्ट को कैप्शन दिया। फिल्म में रणवीर एक फिटनेस फ्रीक रॉकी का किरदार निभा रहे हैं, जो एक पंजाबी परिवार से है, जबकि आलिया का किरदार रानी एक बंगाली परिवार से आने वाली पत्रकार है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश