न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने दिखाई थाईलैंड वेकेशन की झलकियां, अमिताभ ने इन 4 दिग्गजों की फोटो शेयर कर लिखा...

भट्ट और कपूर फैमिली ने नए साल की शुरुआत थाइलैंड वेकेशन से की है। वहां से उनकी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। अब आलिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 12:07:38

2 News : आलिया ने दिखाई थाईलैंड वेकेशन की झलकियां, अमिताभ ने इन 4 दिग्गजों की फोटो शेयर कर लिखा...

भट्ट और कपूर फैमिली ने नए साल की शुरुआत थाइलैंड वेकेशन से की है। वहां से उनकी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। अब आलिया ने छुट्टियों की कुछ झलकियां शेयर की हैं। आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कर लिखा, “2025, जहां प्यार जीतता है और बाकी सब पीछे रह जाता है। हैप्पी न्यू ईयर।” पहली तस्वीर में रणबीर, आलिया को किस दे रहे हैं, जबकि गोद में बैठी उनकी बेटी राहा का पूरा ध्यान कैमरे की तरफ है। दूसरी तस्वीर में आलिया बेटी के साथ सनसेट का लुत्फ उठाती नजर आईं।

एक तस्वीर में रणबीर, आलिया और राहा एक साथ पोज देते दिखे। एक और फोटो में आलिया अपनी बहन शाहीन के साथ फ्रेम में थीं। तस्वीरों में आलिया के साथ उनके दोस्त और डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी हैं। जहाज से आलिया ने राहा और रणबीर की खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। एक वीडियो में आलिया हरे-भरे शहर में साइकिल चलाती नजर आती हैं। साथ ही एक क्रूज पर धूप सेंकते हुए उनका एक और लम्हा भी है।

इन तस्वीरों और वीडियो में आलिया के परिवार के अन्य सदस्य जैसे शाहीन भट्ट, सोनी राजदान, नीतू कपूर और अयान भी हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी थाइलैंड से एक फैमिली फोटो शेयर की है। इसमें भट्ट और कपूर परिवार यॉट में है। इसके साथ उन्होंने लिखा, “साथ बनाई गई यादें, जिंदगी भर रहती हैं।”

अमिताभ ने शेयर की टाटा, जाकिर, बेनेगल व मनमोहन की खास तस्वीर

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। वे इन दिनों टीवी पर रियलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ का अंदाज सबको पसंद आता है। इसके अलावा बिग बी सोशल मीडिया पर भी लगातार कुछ न कुछ साझा करते रहते हैं। अब अमिताभ एक पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक यूनीक फोटो शेयर की है।

इसमें उद्योगपति रतन टाटा, तबला वादक जाकिर हुसैन, डायरेक्टर श्याम बेनेगल और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह दिख रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के माध्यम से चारों दिग्गज हस्तियों को श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ ने लिखा, “तस्वीर सब कुछ बयां कर देती है। साल 2024 में एक पारसी, एक मुस्लिम, एक सिख और एक हिंदू का निधन हो गया और पूरा देश शोक मनाएगा और उन्हें केवल भारतीय के रूप में याद करेगा।”

उल्लेखनीय है कि सबसे पहले टाटा का 9 अक्टूबर को निधन हो गया था। जाकिर ने 15 दिसंबर और बेनेगल ने 23 दिसंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। मनमोहन ने क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर को दुनिया से विदाई ली। इन चारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जबरदस्त शौहरत हासिल की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा