न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भंसाली की बर्थडे पार्टी में पहुंची यह तिकड़ी, आलिया ने शेयर की फोटो, फराह अब इस कारण आईं निशाने पर

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने मंगलवार (24 फरवरी) को 62 साल के हो गए। एक्ट्रेस आलिया भट्ट, उनके पति रणबीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 8:08:30

2 News : भंसाली की बर्थडे पार्टी में पहुंची यह तिकड़ी, आलिया ने शेयर की फोटो, फराह अब इस कारण आईं निशाने पर

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने मंगलवार (24 फरवरी) को 62 साल के हो गए। एक्ट्रेस आलिया भट्ट, उनके पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल एक साथ भंसाली की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने पहुंचे। आलिया और रणबीर हाथों में हाथ डाले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जबकि दूसरी ओर विक्की ने काले रंग के कपड़े पहने हुए स्टाइलिश एंट्री की। तीनों कलाकार भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस बीच आलिया ने भंसाली की बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

ग्रुप फोटो में तीनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म के डायरेक्टर भंसाली के साथ कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में विक्की केक काटते दिख रहे हैं। इस मौके पर विक्की की हालिया रिलीज फिल्म 'छावा' की सफलता का जश्न भी मनाया गया। फिल्म इस समय सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है। तस्वीरों के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, “हमारे निर्देशक को जन्मदिन की बधाई देने के लिए रात की शूटिंग से एक छोटा ब्रेक। जादूगर सर को जन्मदिन की बधाई (और हमारी ‘गंगू’ को भी तीसरा जन्मदिन मुबारक)। और अंत में विक्की कौशल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और तालियां, जिन्होंने ‘छावा’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया!!! चलिए अब पार्टी खत्म करते हैं...वापस शूटिंग पर।”

'लव एंड वॉर' युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। फिल्मांकन शुरू हो चुका है और यह 20 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर आने वाली है। आलिया ने भंसाली द्वारा निर्देशित ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के तीन साल पूरे होने का जश्न भी मनाया। फिल्म एस. हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है, यह काठियावाड़ की एक साधारण लड़की की कहानी बताती है, जिसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि रणबीर ने साल 2007 में भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सांवरिया’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। विक्की पहली बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं।

फराह खान ने ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में गौरव खन्ना का उड़ाया मजाक

‘अनुपमा’ सीरियल फेम एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे हैं। शो में तीन में से एक जज फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान हैं। शो के दौरान फराह ने गौरव को कुछ ऐसा बोला कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रॉल किया जा रहा है। हाल ही में एक एपिसोड के दौरान सभी सेलेब्स को फराह का फेमस रोस्ट चिकन बनाने को बोला जाता है।

सभी को फराह का रोस्ट चिकन टेस्ट करने को कहा गया। गौरव वेजिटेरियन हैं तो वे नहीं चखते और दूसरों से फ्लेवर के बारे में पूछते हैं। इसके बाद वे डिश बना देते हैं, लेकिन प्रजेंटेशन में उन्हें दिक्कत आती है। जज, गौरव को बोलते हैं कि उन्होंने गलत प्लेट चुनी है प्रजेंटेशन के लिए। गौरव फिर बताते हैं कि वे कलर ब्लाइंड हैं जिसे सुनकर जज विकास हैरान हो जाते हैं। फराह बोलती हैं कि क्या बकवास कर रहे हो। वह फिर गौरव को टेस्ट करती हैं और बोलती हैं कि क्या उन्होंने विकास की ब्लू जैकेट देखी जिसका कलर वैसे रेड था।

गौरव बोलते हैं कि उन्हें ओरेंज और रेड में दिक्कत होती है। अब यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि फराह को ऐसे मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, यह शर्मनाक है। एक ने लिखा कि फराह को ऐसे बर्ताव नहीं करना चाहिए। जिस तरह उन्होंने रिएक्ट किया उनसे नफरत हो रही है। एक ने यह भी लिखा कि इतने बड़े शो में ऐसा बोलना बिल्कुल एक्सपेक्टेड नहीं है। काफी घटियापन है। उल्लेखनीय है कि फराह इसी शो में होली को लेकर विवादित टिप्पणी के चलते पहले ही लोगों के निशाने पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड