न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने मां के साथ की कुकिंग, शेयर किया वीडियो, अनन्या ने मनाया अपने इस करीबी का जन्मदिन

अभिनेत्री आलिया भट्ट हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। कभी उनकी फिल्मों की बातें होती हैं, तो कभी परिवार को लेकर खबरें आती हैं। फिलहाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Feb 2025 12:57:32

2 News : आलिया ने मां के साथ की कुकिंग, शेयर किया वीडियो, अनन्या ने मनाया अपने इस करीबी का जन्मदिन

अभिनेत्री आलिया भट्ट हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। कभी उनकी फिल्मों की बातें होती हैं, तो कभी परिवार को लेकर खबरें आती हैं। फिलहाल आलिया अपनी कुकिंग के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। आलिया गुरुवार (27 फरवरी) को रसोई में गईं और पहली बार अपना पसंदीदा भोजन बनाने की कोशिश की। आलिया ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आलिया खाना पकाने के पहले प्रयास को शेयर करती हुई दिखीं। आलिया के साथ उनकी मां एक्ट्रेस सोनी राजदान भी रसोई में नजर आईं। इस दिल छू लेने वाले वीडियो में मां-बेटी की जोड़ी के बीच अनोखे प्यार को दिखाया गया है।

फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। क्लिप में आलिया बोलती हैं, “हाय, आपका फिर से स्वागत है। मां, मैं खाना बनाना सीख रही हूं, आपको क्या हो गया है। आप मुझे सिखा रही हैं।” आलिया ने कैप्शन में लिखा, “मेरे पसंदीदा खाने की पहली कोशिश। मेरे साथ मेरी मां।” आलिया खाना बनाते समय मजाकिया अंदाज में कुछ तोड़ देती हैं। आलिया ने बताया कि कैसे वह और उनकी बहन शाहीन भट्ट मां के क्लासिक व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए बड़ी हुई हैं।

अंत में आलिया ने बताया कि वह और उनकी मां अगली बार एप्पल क्रम्बल बनाएंगी और आगामी वीडियो में इसकी रेसिपी बताएंगी। आलिया के वर्कफ्रंट को देखें तो वह अब दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं। आलिया की पिछली फिल्म ‘जिगरा’ पिछले साल रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

अनन्या पांडे का पैट डॉग ‘रायट’ हुआ 1 साल का, शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने प्यारे दोस्त पैट डॉग ‘रायट’ का पहला जन्मदिन मनाया। इस खास मौके का जश्न मनाने का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या ‘रायट’ को पकड़े हुए उसके जन्मदिन का केक काटती दिख रही हैं, जबकि बैकग्राउंड में महान गायक दिवंगत मोहम्मद रफी का गाना ‘बार-बार दिन ये आए - हैप्पी बर्थडे टू यू’ बज रहा है।

इस वीडियो के कैप्शन में अनन्या ने लिखा, “मेरी बेबी जान रायट को पहला जन्मदिन मुबारक...मुझे दुनिया की सबसे खुश लड़की बनाने के लिए शुक्रिया।” अनन्या ने पिछले साल ही ‘रायट’ को अपने फैंस से पहली बार मिलवाया था। तब से अनन्या ने उसके साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ‘रायट’ के साथ अपनी गहरी दोस्ती और प्यार को दर्शाती हैं।

काम की बात करें तो अनन्या अब डायरेक्टर करण सिंह त्यागी की अगली फिल्म में अक्षय कुमार और आर. माधवन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म प्रसिद्ध वकील सी. शंकरन नायर के जीवन पर आधारित होगी, जिन्होंने 1920 के दशक में ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। अनन्या डायरेक्टर विवेक सोनी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में अभिनेता लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ