Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पूजा के लिए आलिया देखती थीं ‘बिग बॉस ओटीटी 2’, रणबीर ने राहा के लिए सीखी मलयालम लोरी

आलिया और पूजा भट्ट दोनों बहनों ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी शौहरत हासिल की है। पूजा ने जहां 90 के दशक में अपनी छाप छोड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Sep 2024 12:51:59

2 News : पूजा के लिए आलिया देखती थीं ‘बिग बॉस ओटीटी 2’, रणबीर ने राहा के लिए सीखी मलयालम लोरी

आलिया और पूजा भट्ट दोनों बहनों ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी शौहरत हासिल की है। पूजा ने जहां 90 के दशक में अपनी छाप छोड़ी थी, वहीं आलिया मौजूदा दौर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। आलिया व पूजा भले ही सौतेली बहनें हो लेकिन उनका प्यार सगी बहनों से भी बढ़कर है। इस बीच आलिया ने अल्योर को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह पूजा को देखने के लिए शूट के बीच में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ लाइव देखती थीं। पूजा BB OTT 2 के फिनाले तक पहुंची थीं।

आलिया ने इंटरव्यू में कहा कि मैंने बहुत सारे रियलिटी टीवी शो देखे हैं। भारत में एक शो है, जो बेहद फेमस है, जिसका नाम ‘बिग बॉस’ है। मेरा मतलब यह ग्लोबल शो है लेकिन भारत में खासकर OTT के एक सीजन में मेरी बहन थीं इसीलिए मुझे देखने में मजा आया। आप लाइव कैमरा पर देख सकते हैं। घर में क्या चल रहा है आप लाइव देख सकते हैं।

मैंने भी शूट और काम के बीच में ऐसा किया लेकिन यह बहुत अच्छा था क्योंकि मुझे अपनी बहन में एक बिल्कुल नई डायनैमिक रूप में देखने को मिली, जो उनमें पहले भी मौजूद थी। बता दें कि पूजा दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट की पहली पत्नी किरन की बेटी हैं, जबकि आलिया दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया के एक और बहन शाहीन भट्ट हैं। आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वह ‘जिगरा’ में वेदांग रैना के साथ नजर आएंगी। आलिया के पास ‘लव एंड वॉर’ और YRF की स्पाई यूनिवर्स एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ भी है।
alia bhatt,actress alia bhatt,pooja bhatt,alia pooja,bigg boss ott 2,bb ott 2,mahesh bhatt,ranbir kapoor,raha kapoor,kapil sharma show कपिल शर्मा के शो में आलिया ने की रणबीर-राहा की बोंडिंग पर बात

कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन का प्रीमियर शनिवार (21 सितंबर) को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर हुआ। इस शो में आगामी फिल्म 'जिगरा' से जुड़ीं आलिया भट्ट, करण जौहर, वेदांग रैना और वसन बाला ने शिरकत की। शो के दौरान आलिया ने बताया कि जब भी उनकी बेटी राहा को नींद आती है तो रणबीर कपूर उन्हें मलयालम लोरी गाकर सुनाते हैं।

जब अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि क्या रणबीर नैपी बदलने में मदद करते हैं? तो आलिया ने कहा कि रणबीर ने तो राहा के लिए मलयालम लोरी भी सीखी है। आलिया ने कहा कि रणबीर अब 'उन्नी वावा वो' भी गाते हैं। यह एक लोरी है। हमारी नर्स तब से गाती आ रही है जब वह पैदा हुई थी। यह मलयालम में है।

आलिया ने बताया कि रणबीर और राहा के बीच बहुत करीबी रिश्ता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में आलिया के पिता महेश भट्ट ने भी रणबीर व राहा की मजबूत बोंडिंग की तारीफ की थी। आलिया-रणबीर ने पिछले साल क्रिसमस पर फैंस के लिए राहा का चेहरा रिवील किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका