न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया ने रिक्रीएट किया K3G की ‘पू’ का सीन, कॉन्सर्ट में पहुंचीं सारा-जाह्नवी, ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ FIR

करण जौहर की सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम को 20 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म का हरएक पात्र काफी चर्चित रहा था। करीना कपूर के पू के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Dec 2021 5:31:17

आलिया ने रिक्रीएट किया K3G की ‘पू’ का सीन, कॉन्सर्ट में पहुंचीं सारा-जाह्नवी, ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ FIR

करण जौहर की सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम को 20 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म का हरएक पात्र काफी चर्चित रहा था। करीना कपूर के पू के किरदार को भी खूब पसंद किया गया था। अब आलिया भट्ट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने बताया कि उन्हें ‘पू’ का किरदार काफी पसंद था। आलिया वीडियो में करीना के सीन को रिक्रीएट करती दिख रही हैं। मजेदार बात ये है कि इसमें सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान से लेकर रणवीर सिंह भी नजर आए।

आलिया ने कैप्शन में लिखा, मेरे पसंदीदा लोगों में से ये मेरा फेवरेट सीन है। कभी खुशी कभी गम फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर पूरी टीम को शुभकामनाएं। लव यू बेबो, आप मेरी पसंदीदा हैं करीना कपूर। आपको बता दें कि आलिया और रणवीर इन दिनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इब्राहिम फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्शन का काम सीख रहे हैं।

रैपर एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट में पहुंची थीं सारा-जाह्नवी

फेमस सिंगर और रैपर एपी ढिल्लन का मुंबई में कलिना सांताक्रूज के फाइव स्टार होटल में एक लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया गया। इस कॉन्सर्ट में कई स्टार किड भी शामिल हुए। कॉन्सर्ट के एक दिन के बाद पुलिस ने ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। कॉन्सर्ट में कई स्टार किड्स ऑडियंस के तौर पर आए हुए थे। इनमें एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, उनके भाई इब्राहिम अली खान और सारा तेंदुलकर जैसे स्टार शुमार हैं।

इनके अतिरिक्त भी कई बड़े सेलिब्रिटी ने कार्यक्रम का मजा लिया। हालांकि मुंबई में हुए इतने बड़े कॉन्सर्ट के बारे में राज्य सरकार, पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों को इस बात की भनक तक नहीं थी। कोविड के बढ़ते खतरे के बीच शो ऑर्गेनाइज हुआ था और उसमें इतनी बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। कॉन्सर्ट को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। मुंबई की वकोला पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269 के अंतर्गत FIR दर्ज की है। कुछ दिनों पहले एपी ढिल्लन ने दिल्ली में भी शो किया था, जिसमें रणवीर-आलिया भी पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो