Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने फिल्मफेयर अवार्ड मिलने पर ऐसे जताई खुशी, राजकुमार ने खरीदी इतने करोड़ की यह कार

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को हाल ही में साल 2024 में आई उनकी फिल्म जिगरा में अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है। आलिया अहमदाबाद में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 1:57:15

2 News : आलिया ने फिल्मफेयर अवार्ड मिलने पर ऐसे जताई खुशी, राजकुमार ने खरीदी इतने करोड़ की यह कार

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को हाल ही में साल 2024 में आई उनकी फिल्म 'जिगरा' में अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है। आलिया अहमदाबाद में शनिवार को आयोजित 70वें फिल्मफेयर अवार्ड की इस सेरेमनी को अटैंड नहीं कर पाई थीं। वह अवार्ड रिसीव करने के लिए मौजूद नहीं थीं। आलिया ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर पुरस्कार मिलने पर आभार जताया है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर 'जिगरा' की तस्वीरें और फिल्मफेयर अवार्ड की फोटो शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “ये हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगा। न केवल उस कहानी के लिए जो हमने सुनाई बल्कि उन लोगों के लिए भी जिन्होंने इसे जीवन दिया।”

आलिया ने आगे टीम को थैंक्स दिया और साथ ही फिल्मफेयर को भी इस सम्मान के लिए धन्यवाद बोला। आलिया ने आगे लिखा, “काश, इस पल को जीने के लिए मैं वहां होती, लेकिन फिर भी मेरा दिल भर आया है। फिलहाल, मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि तारा ना इससे या छांव खो जावे, तेनु संग रखना।” बता दें कि आलिया ने 'जिगरा' में अहम किरदार निभाया था और वह बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। इसमें वेदांग रैना ने उनके भाई की भूमिका निभाई थी। आलिया की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'अल्फा' के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं।

आलिया की ये फिल्म एक एक्शन स्पाई फिल्म है। इसमें आलिया एक शानदार किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा आलिया के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है। बता दें आलिया को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी मिल चुका है। आलिया को फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा हो चुका है और वह विभिन्न किरदारों से फैंस का दिल जीतने में सफल रही हैं।

राजकुमार राव के कार कलेक्शन में जुड़ी एमपीवी लेक्सस एलएम 350एच

राजकुमार राव को बॉलीवुड के मौजूदा दौर के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। लोग उनकी अदाकारी पर जबरदस्त तरीके से फिदा हैं। राजकुमार ने हर तरह के किरदार में जान डाली है। बहरहाल हम उनकी फिल्मों के बजाय पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बात शेयर कर रहे हैं। राजकुमार ने अल्ट्रा लग्जरी एमपीवी लेक्सस एलएम 350एच खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 3.1 करोड़ रुपए है। यह भारत की सबसे चर्चित हाई-एंड MPV में से एक है। कई सेलेब्रिटिज जैसे शाहरुख खान, रणबीर कपूर, हार्दिक पंड्या और जान्हवी कपूर के पास भी यह कार है।

कार के साथ राजकुमार की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। राजकुमार ने गाड़ी को सोनिक टाइटेनियम शेड में खरीदा है। यह वही कलर है जो कि शाहरुख और रणबीर के पास भी है। इसके अलावा खास बात यह है कि कार का नंबर 7770 है, जो राजकुमार की मर्सिडीज-बेंज GLS पर भी था। लेक्सस एलएम 350एच कंपनी की फ्लैगशिप एमपीवी है। डिजाइन के मामले में यह वेलफेयर से अलग है। LM में हेक्सागोनल पैटर्न के साथ एक बड़ी फ्रंट ग्रिल के साथ एक फ्यूचरिस्टिक दिखने वाला डिजाइन है। इसमें स्लीक LED हेडलैंप, बम्पर पर वर्टिकल स्टैक्ड LED फॉग लैंप, LED DRLs और कई फीचर्स हैं। इसमें एक डिमेबल ग्लास पैनल मिलता है जिसे नीचे या ऊपर किया जा सकता है।

साथ ही 48 इंच का टीवी, एयरलाइन-स्टाइल रिक्लाइनर सीटें, बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए 23-स्पीकर सिस्टम, फोल्ड-आउट टेबल, हीटेड आर्मरेस्ट और ओटोमैन, वायरलेस फोन चार्जर, फ्रिज, रियर ग्लव बॉक्स, डिजिटल रियरव्यू मिरर, अम्ब्रेला होल्डर आदि शामिल हैं। राजकुमार के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी इस साल दो फिल्में ‘भूल चूक माफ’ और ‘मालिक’ रिलीज हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका