न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर टल गई रणबीर-आलिया की शादी! ...तो इसलिए कैटरीना के साथ दिसंबर में शादी कर रहे हैं विक्की

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि दिसंबर में इनकी शादी हो सकती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 1:27:17

फिर टल गई रणबीर-आलिया की शादी! ...तो इसलिए कैटरीना के साथ दिसंबर में शादी कर रहे हैं विक्की

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि दिसंबर में इनकी शादी हो सकती है, लेकिन ये एक बार फिर से टल गई है। दरअसल, बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने रणबीर-आलिया की तस्वीर अपलोड की है। इसके ऊपर उन्होंने लिखा है,'शादी अप्रैल 2022 तक के लिए टल गई है।' इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, 'इस साल रणबीर-आलिया की शादी नहीं होगी, लेकिन विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

हमारी जानकारी के अनुसार रणबीर-आलिया ने अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते ऐसा फैसला लिया है।' ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत और फिर पिछले दिनों रणबीर के जन्मदिन पर शादी को लेकर जबरदस्त सुगबुगाहट देखी गई थी। रणबीर मुंबई में एक नया घर बना रहे हैं। हाल ही में आलिया भी कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंची थीं। रणबीर और आलिया की जोड़ी पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में साथ नजर आएगी। इसमें अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में हैं।

alia bhatt,ranbir kapoor,katrina kaif,vicky kaushal,anushka sharma,virat kohli,bollywood news in hindi

विक्की कौशल अगले साल करना चाहते थे शादी, लेकिन...

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें भी जोरों पर है। हाल ही में कहा गया कि इनकी रोका सेरेमनी दिवाली के दिन डायरेक्टर कबीर खान के घर में हुई। इसके बाद कैटरीना की टीम ने इन अफवाहों का खंडन किया। हालांकि कैटरीना और विक्की को सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी के ऑफिस में एक साथ स्पॉट किए जाने के बाद फिर से शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि विक्की-कैटरीना की शादी की रस्में 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से महज 30 मिनट की दूरी पर स्थित सवाई माधोपुर के एक रिसॉर्ट सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में होंगी।

अब बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने बताया कि विक्की शूटिंग शेड्यूल के कारण अगले साल शादी करना चाहते थे, लेकिन कैटरीना इस दिसंबर के लिए ही तैयार थीं। वे जानती थी कि उन्हें कैसी शादी करनी है, वे क्या पहनेंगी से लेकर उस लुक तक जो वे चैनल को किस तरह के आयोजन स्थल तक पहुंचाना चाहती है। कैटरीना ने सब कुछ चाक-चौबंद कर दिया था। इसलिए जब यह राजस्थान है, तो निश्चित रूप से मई में नहीं हो सकता क्योंकि तब जबरदस्त गर्मी होती है। कैटरीना दिन, सूर्यास्त और रात में विभिन्न रीति-रिवाजों के साथ एक बाहरी शादी चाहती थीं, इसलिए दिसंबर की शादी राजस्थान में बिल्कुल सही सर्दी के साथ जाहिर तौर पर उनके दिल ने जो चुना।

alia bhatt,ranbir kapoor,katrina kaif,vicky kaushal,anushka sharma,virat kohli,bollywood news in hindi

शादी के बाद कोहली-अनुष्का के पड़ोसी बनेंगे विक्की-कैटरीना!

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी के बाद साथ रहने के लिए घर तलाशना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार जुहू में स्थित इस घर के लिए विक्की-कैटरीना द्वारा मोटी रकम अदा करने की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों ने मुंबई के जुहू एरिया में एक आलीशान अपार्टमेंट किराए पर लिया है और इसी अपार्टमेंट की बील्डिंग में स्टार कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी रहते हैं।

एक रियल एस्टेट पोर्टल संभालने वाले वरुण सिंह ने बताया कि विक्की ने सिक्योरिटी डिपोजिट के रूप में लगभग 1.75 करोड़ रुपए दिए हैं। शुरुआत के 36 हफ्तों के लिए वे हर महीने 8 लाख रुपए किराया देंगे। इसके बाद एक साल के लिए हर माह 8.40 लाख और फिर एक साल के लिए हर महीने 8.82 लाख रुपए किराया देने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि विक्की और कैटरीना दोनों की ही बॉलीवुड में इस समय जबरदस्त डिमांड है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर