न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर के रैम्प वॉक पर फिदा हुईं आलिया, संजय दत्त को इस प्यारे अंदाज में मान्यता ने किया विश

एक्टर रणबीर कपूर ने शुक्रवार को दिल्ली में India Couture Week के चौथे दिन रैम्प वॉक किया। इस इवेंट से रणवीर की कई फोटो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jul 2023 6:26:30

रणबीर के रैम्प वॉक पर फिदा हुईं आलिया, संजय दत्त को इस प्यारे अंदाज में मान्यता ने किया विश

एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने शुक्रवार को दिल्ली में India Couture Week के चौथे दिन रैम्प वॉक किया। इस इवेंट से रणवीर की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रणबीर ने डीप ब्लू का बंद गला एम्बेलिश्ड जैकेट पहना था, जिसे उन्होंने लूंगी स्टाइल ब्लैक पैंट के साथ पेयर किया था। रणबीर के एथनिक लुक ने सबका ध्यान खींचा। मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर कुणाल रावल ने ‘धूप छांव’ कलेक्शन में नया कलेक्शन शोकेस किया और रणबीर उनके शोस्टॉपर थे।

रणबीर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनका रैम्प वॉक करते हुए एक पैपराजी वीडियो शेयर किया। हालांकि आलिया ने पोस्ट को कैप्शन नहीं दिया, लेकिन एक हॉट फेस इमोजी पोस्ट की। कुणाल ने भी इंस्टाग्राम पर खुद और रणबीर की फोटो शेयर की। इवेंट के बाद रणबीर मुंबई के लिए रवाना हो गए। वे ग्रे शर्ट और मैचिंग पैंट के साथ मास्क में नजर आए। रणबीर को रिसीव करने के लिए आलिया एयरपोर्ट पहुंचीं। रणबीर की अगली फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी हैं।

alia bhatt,ranbir kapoor,ramp walk,manyata dutt,sanjay dutt,sanjay dutt birthday,alia ranbir

मान्यता ने पति संजय दत्त के लिए लिखीं ये बातें

आज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) का 64वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने उनके लिए एक प्यारभरा नोट लिखा। मान्यता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे ‘संजू बाबा’ के साथ नजर आ रही हैं। मान्यता ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे सबसे प्यारे हमसफर। आप मेरे लिए जो कुछ भी करते हैं उसकी सराहना करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं... इतना अद्भुत होने के लिए धन्यवाद... आप जैसे होने के लिए धन्यवाद... आपके जीवन में अब तक की सबसे अच्छी चीजों के अलावा और कुछ नहीं चाहती हूं।" आपका आने वाला वर्ष अद्भुत हो और कामना करती हूं कि आप कई और प्रेरणादायक मानदंड स्थापित करें! अपने सुंदर जीवन का हिस्सा बनकर अविश्वसनीय रूप से धन्य महसूस करें। आप पर हमेशा भगवान की कृपा रहे।"

वीडियो में संजय दत्त और मान्यता की खूबसूरत तस्वीरें हैं। इस जोड़े ने वर्ष 2008 में शादी की थी। इनके जुड़वां बच्चे शहरान और इकरा हैं। संजय और मान्यता की उम्र में 19 साल का फासला है। संजय दत्त की पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी, जिनकी 1996 में ब्रेन ट्यूमर से मृत्यु हो गई, जिनसे उनकी एक बेटी त्रिशला है। इसके बाद उन्होंने रिया पिल्लई से शादी की थी, जिनसे उनका तलाक हो गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त की अगली फिल्म साइंस-फिक्शन हॉरर कॉमेडी 'द वर्जिन ट्री' होनी। इसमें सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका