न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया के बचपन से है यह बीमारी, खुद किया खुलासा, फिर से दूल्हे के अवतार में नजर आए रणबीर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें वह पहली बार एक्शन अवतार में नजर आईं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Oct 2024 7:56:26

2 News : आलिया के बचपन से है यह बीमारी, खुद किया खुलासा, फिर से दूल्हे के अवतार में नजर आए रणबीर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें वह पहली बार एक्शन अवतार में नजर आईं। इस बीच आलिया ने अपनी हेल्थ को लेकर एक खास अपडेट दी है। आलिया के अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) है। यह न्यूरल डवलपमेंट डिसऑर्डर भी कहलाता है। यह बीमारी अक्सर बचपन में या फिर किशोरावस्था में पता चल जाती है। हालांकि इस बीमारी से पीड़ित कई बच्चों को एडल्ट होने पर भी लक्षण महसूस नहीं होते हैं।

आलिया ने ‘जिगरा’ के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कहा कि मैं स्कूल के दिनों में अक्सर बातचीत या क्लास के दौरान अपना ध्यान खो देती थीं। मुझे यह महसूस ही नहीं होता था कि मेरा ध्यान कब और कैसे भटक जाता है। मुझे इस बीमारी के बारे में हाल ही में एक साइकोलॉजिकल टेस्ट के बाद पता चला। जब मैंने दोस्तों से इस बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि वे पहले से ही जानते थे कि मुझे ADHD है। यह मेरे लिए शॉकिंग था, लेकिन मुझे कई चीजों को समझने में मददगार साबित हुआ। मुझे कैमरे के सामने सबसे ज्यादा सुकून मिलता है।

जब भी मैं कैमरे के सामने होती हूं, मैं उस मोमेंट में सबसे ज्यादा प्रेजेंट होती हूं। किरदार में पूरी तरह से डूब जाती हूं और मेरे ध्यान भटकने की कोई गुंजाइश नहीं रहती। मेरी बेटी राहा के साथ समय बिताना भी मुझे बेहद शांत और संतुलित महसूस कराता है। मेरी जिंदगी के दो सबसे महत्वपूर्ण पल हैं—कैमरे के सामने होना और राहा के साथ समय बिताना।

इससे पहले आलिया ने अपनी ननद करीना कपूर खान के चैट शो ‘व्हाइट वुमन वांट्स’ में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने बातचीत में बताया था कि वो एंग्जाइटी से जूझ रही हैं। उन्होंने बताया था कि जब पैपराजी ने उनके और रणबीर के साथ राहा की पहली फोटो पोस्ट की थी तो वो काफी नाराज हो गई थीं क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी का चेहरा लोगों के सामने आए।

तरुण तहिलियानी के लिए शो स्टॉपर बनकर रैम्प पर उतरे रणबीर कपूर

‘एनिमल’ फेम एक्टर रणबीर कपूर रविवार (13 अक्टूबर) को मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लिए शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरे। इस फैशन वॉक के लिए रणबीर दूल्हे के गेटअप में नजर आए, जिसे देख फैंस को उनकी शादी का लुक याद आ गया। रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट के साथ शादी की थी। फैशन शो में रणबीर की एंट्री धमाकेदार रही। वे एक लैविश कार में दूल्हा बनकर पहुंचे।

रणबीर के साथ ढोल बजाते हुए लोग बारात का हिस्सा बनें और खूब डांस भी किया। रणबीर भी दूल्हे के अंदाज में रैंप पर जमकर नाचे। रणबीर ने आइवरी रंग की शेरवानी और मैचिंग पैंट्स पहनी। इसके साथ उन्होंने सिल्क की आइवरी रंग की पगड़ी पहनी, जिस पर कई मोती और स्टोंस लगे हुए थे। पगड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी और उनका लुक भी रॉयल नजर आ रहा था।

उन्होंने सफेद पर्ल्स का नेकलेस और आइवरी व पिंक मोजड़ी जूती पहनी थी। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का रेशमी दुपट्टा भी कैरी किया। इस इवेंट में मीडिया से बात करते हुए रणबीर ने बताया कि उनकी शादी की सारी तैयारियां आलिया ने की थी और उनका काम बस उन्हें फॉलो करना था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री