न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया की अनदेखी कर निशाने पर आए रणबीर, एक्ट्रेस ने इस वीडियो को लाइक कर ट्रॉलर्स को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती है। वे बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। फैंस को दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 12:14:36

आलिया की अनदेखी कर निशाने पर आए रणबीर, एक्ट्रेस ने इस वीडियो को लाइक कर ट्रॉलर्स को दिया करारा जवाब

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती है। वे बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। फैंस को दोनों का साथ काफी पसंद है। हालांकि हाल ही में कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद फैंस कमेंट करने लगे कि रणबीर सपोर्टिव नहीं हैं। रणबीर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल किया गया। अब इस पर आलिया की रिएक्शन सामने आई है। ये वीडियो राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के दौरान 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित किए कार्यक्रम की है।

बता दें पहले एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिख रहा है कि कपूर फैमिली साथ में फोटो क्लिक करवाती है। इस दौरान कुछ लोग आगे बैठे होते हैं जिनमें आलिया, रणबीर, करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान थे। आलिया जब उठती हैं तो साड़ी में उन्हें थोड़ी दिक्कत होती है, लेकिन रणबीर ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। दूसरी ओर सैफ अपनी पत्नी करीना को उठाने में उनकी मदद करते हैं। इस वीडियो को देख लोग रणबीर और सैफ की तुलना करने लगे। अब रणबीर और आलिया के फैंस ने दोनों का प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

इसमें नजर आ रहा है कि रणबीर हर मोमेंट पर आलिया का हाथ पकड़ते हैं। जब सीढ़ियों से दोनों उतरते हैं तब भी वे आलिया का हाथ थामे रहते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि रणबीर की ये साइड सोशल मीडिया पर नहीं दिखाते हैं। वे बस 2 सैकंड की क्लिप काटकर पूरा नेगेटिव पीआर कर देते हैं, लेकिन रियलिटी यही है। लोगों को आसानी से बेवकूफ बनाया जाता है। आलिया ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। आलिया और रणबीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो दोनों साथ में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वार’ में नजर आएंगे। इसमें विकी कौशल भी हैं। आलिया-रणबीर की जोड़ी इससे पहले अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी साथ काम कर चुकी है।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने की आलिया और रणबीर की जमकर तारीफ

इससे पहले रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने परिवार खास तौर से भाई-भाभी की ट्रॉलिंग और आलोचनाओं के बारे में बात की थी। रिद्धिमा ने जूम के साथ बातचीत में कहा था कि रणबीर-आलिया एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने सबसे खूबसूरत बच्ची राहा को जन्म दिया है। वह बेहद प्यारी है। वे बेहतरीन माता-पिता हैं। तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क पड़ता है।

रिद्धिमा ने आलिया की भी सराहना की और कहा कि आलिया बहुत अद्भुत है। जैसे वो मेरी मां के साथ भी है, वह बहुत शानदार है। उनका पूरा परिवार, मां, बहन, पिता, सब बहुत अच्छे लोग हैं। यहां तक कि उनकी मौसी भी हमें बहुत पसंद हैं। आलिया वास्तव में बहुत अच्छी इंसान है। मैंने हमेशा कहा है, वह बहुत अच्छी इंसान है। जब भी वह कुछ करती है, तो वह पूरी तरह से दिल से करती है। वह बाहर जाकर यह सुनिश्चित करती है कि काम पूरा हो जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार