न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल-कृष्णा के इन सवालों पर शरमा गईं आलिया भट्ट, ‘क्यूट गर्ल’ को पेटा ने चुना पर्सन ऑफ द ईयर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 2:34:12

कपिल-कृष्णा के इन सवालों पर शरमा गईं आलिया भट्ट, ‘क्यूट गर्ल’ को पेटा ने चुना पर्सन ऑफ द ईयर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। बाहुबली फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 7 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में आलिया इस फिल्म की टीम के साथ 'बिग बॉस 15' के सेट पर नजर आई थीं। वे अब 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचेंगी। इसका प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का मजेदार प्रोमो शेयर किया है। इसमें 'आरआरआर' की पूरी टीम धमाल मचा रही है। इस दौरान कपिल, किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक गेस्ट्स से मजाक करते देखे जा सकते हैं।

इस दौरान कपिल, आलिया से पूछते हैं, ‘RRR’ साइन करने से पहले आपने फिल्म की कहानी सुनी थी या फिर सिर्फ ‘आर’ का नाम सुनते ही हां कर दिया था? ये सुनते ही आलिया शरमा जाती हैं। इसके बाद कृष्णा की एंट्री होती हैं, जो महिला के गेटअप में हैं। वे आलिया से कहते हैं, मुझे आपकी वो फिल्म बहुत अच्छी लगी थी ‘कपूर एंड संस’। उसका सीक्वल कब आ रहा है? कपिल पूछते हैं, कौनसा सीक्वल? इस पर कृष्णा कहते हैं, ‘कपूर एंड बहूज’। ये सुनकर आलिया की हंसी छूट जाती है। उल्लेखनीय है कि आलिया और रणबीर कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। उनकी शादी को लेकर खबरें चलती ही रहती हैं।

आलिया ने एनिमल फ्रेंडली फैशन इंडस्ट्री को किया सपोर्ट

बॉलीवुड में क्यूट गर्ल के नाम से मशहूर आलिया भट्ट को कुत्तों और बिल्लियों के लिए उनकी वकालत और एनिमल फ्रेंडली फैशन इंडस्ट्री के सपोर्ट में काम करने के लिए सम्मानित किया गया है। पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने आलिया को 2021 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया है। पेटा इंडिया के पब्लिक रिलेशन डायरेक्टर सचिन बंगेरा ने कहा कि आलिया न केवल वीगन (शाकाहारी) फैशन को आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं बल्कि अगली पीढ़ी को जानवरों के प्रति दयालु होने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।

आलिया कभी बोलने से पीछे नहीं हटती, चाहे वे फैंस से कुत्ते या बिल्ली को गोद लेने के बारे में हो या फिर जानवरों के खिलाफ क्राइम पर एक्शन लेने के बारे में। आलिया ने ‘कोएग्जिस्ट’ नाम से एक प्रोग्राम भी शुरू किया था। यह एक ऐसा मंच है जहां आलिया जानवरों और इकोलॉजी वेलफेयर के लिए काम करती हैं और उनके मुद्दों पर बात की जाती है।


राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका