Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी नींद की रक्षा कर रहे हैं', भारत-पाक तनाव बीच आलिया ने साझा किया दिल छू लेने वाला संदेश

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आलिया भट्ट ने भारतीय सैनिकों की बहादुरी, बलिदान और उनकी माताओं के त्याग को एक भावुक नोट के ज़रिए सम्मान दिया। पढ़िए उनके दिल को छू लेने वाले शब्द।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 12:59:44

'सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी नींद की रक्षा कर रहे हैं', भारत-पाक तनाव बीच आलिया ने साझा किया दिल छू लेने वाला संदेश

पहलाम आतंकी हमले में 26 मासूम और निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस नापाक और कायराना हरकत का जवाब देने में भारत ने भी देर नहीं की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खबर आई, पूरा देश गर्व और सम्मान से भर उठा। सेलेब्रिटीज भी भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान को सलाम कर रहे हैं। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए भारतीय सैनिकों के प्रति आभार और सम्मान जताते हुए एक लंबा, भावनात्मक और मार्मिक नोट साझा किया है।

पिछले कुछ दिन बेहद कठिन रहे – आलिया भट्ट

मंगलवार को शेयर किए गए इस नोट में आलिया भट्ट ने न सिर्फ जवानों को सलाम किया बल्कि उनकी माताओं को भी श्रद्धांजलि दी। आलिया ने स्वीकार किया कि बीते कुछ दिन पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव के कारण हर किसी के लिए भारी और मानसिक रूप से थकाने वाले रहे हैं। उन्होंने लिखा, "पिछली कुछ रातें... कुछ अलग सी रहीं। जब पूरा देश अपनी सांसें रोक लेता है, तो हवा में एक अनकही शांति पसर जाती है। बीते कुछ दिनों में हमने उस शांति को महसूस किया है — एक ऐसी शांति जो बेचैनी से भरी हुई है।" उन्होंने आगे लिखा, "एक ऐसा तनाव जिसकी धड़कन हर बातचीत के पीछे, हर न्यूज़ नोटिफिकेशन के पीछे और यहां तक कि खाने की मेज़ के इर्द-गिर्द भी सुनाई देती है।"

हमारी नींद की कीमत – सैनिकों की रातभर की चौकसी

आलिया भट्ट ने ज़ोर देते हुए लिखा कि जब देश के लोग चैन की नींद सोते हैं, तब हमारे सैनिक अपनी नींद कुर्बान करते हैं। "यह सोचकर दिल दुखता है कि कहीं पहाड़ों में, बर्फ में, अंधेरे में हमारे सैनिक रातभर जाग रहे हैं, सतर्क हैं, और हर पल खतरे में हैं। जब हममें से ज्यादातर अपने घरों में सुरक्षित हैं, तब वे सैनिक — चाहे पुरुष हों या महिलाएं — हमारी नींद की हिफ़ाज़त के लिए खुद को दांव पर लगा रहे हैं। यह सच्चाई है... और यह सच्चाई आपको भीतर से हिला देती है। क्योंकि तब आपको समझ आता है कि यह सिर्फ बहादुरी नहीं है — यह बलिदान है।"


शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि – उनके नाम अब देश की आत्मा में दर्ज हैं

देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए आलिया ने लिखा, "हम उन बहादुर सैनिकों के लिए शोक प्रकट कर रहे हैं जो अब कभी घर नहीं लौटेंगे। उनके नाम अब इस देश की आत्मा में सदा के लिए अंकित हो गए हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवारों को राष्ट्र की कृतज्ञता से शक्ति और संबल मिले।"

हम सब एक साथ हैं – अपने रक्षकों के लिए

अपने नोट के अंत में आलिया भट्ट ने देशवासियों से एकजुटता की भावना के साथ अपील की। उन्होंने लिखा, "तो आज रात, और आने वाली हर रात, हम उस बेचैनी से उपजी शांति को थोड़ा कम करना चाहते हैं और चाहते हैं एक ऐसी शांति जो सिर्फ मौन न हो, बल्कि सच्ची हो। उन हर माता-पिता के लिए प्यार भेजिए जो अभी प्रार्थना कर रहे हैं, आंसू रोक रहे हैं। आपकी ताकत इस देश को उससे कहीं आगे ले जाती है, जितना आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। हम एक साथ खड़े हैं — अपने रक्षकों के लिए, अपने भारत के लिए। जय हिंद।"

मदर्स डे पर भी सैनिकों की माताओं को किया था नमन

यह पहली बार नहीं है जब आलिया भट्ट ने सैनिकों की माताओं को सम्मानित किया हो। मदर्स डे के मौके पर भी उन्होंने भावुक होते हुए लिखा था, "रविवार को हमने मदर्स डे मनाया। जब फूल दिए जा रहे थे और गले मिल रहे थे, तब मेरा मन बार-बार उन माताओं की ओर चला गया, जिन्होंने नायकों को जन्म दिया और अपनी रीढ़ की हड्डी में थोड़ी और मजबूती के साथ उस शांत गर्व को सहेज रखा है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका