न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण ने आलिया से पूछे सवाल, ‘गोविंदा नाम मेरा’ का पोस्टर रिलीज, सुतापा ने इरफान को ऐसे किया याद

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि अभी तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 2:09:53

करण ने आलिया से पूछे सवाल, ‘गोविंदा नाम मेरा’ का पोस्टर रिलीज, सुतापा ने इरफान को ऐसे किया याद

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि अभी तक आलिया ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। आलिया डायरेक्टर करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें रणवीर सिंह उनके हीरो हैं। ये जोड़ी पहले गली बॉय फिल्म में नजर आई थी। अब करण ने फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे आलिया के साथ रैपिड फायर राउंड में फटाफट एक के बाद एक सवाल दाग रहे हैं। करण ‘कॉफी विद करण’ शो में रैपिड फायर के लिए मशहूर हैं। करण ने कैप्शन में लिखा-‘रात की शूटिंग, अगली फिल्म रॉकी के साथ।’

वीडियो में करण पूछते हैं कि ‘हम शूटिंग कर रहे हैं....’ आलिया कहती हैं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।’ करण पूछते हैं कि ‘रॉकी (रणवीर) कहां हैं?’ आलिया थोड़ा कन्फ्यूज होकर बोलीं, ‘वर्कआउट कर रहे हैं।’ करण कहते हैं कि यह कोई मुश्किल सवाल नहीं है। आलिया ने हंसते हुए कहा कि मुझे रैपिड फायर पसंद नहीं है। फिर करण पूछते हैं कि सीजन का पसंदीदा गाना और फिल्म, आलिया बोलीं, ‘तेरा नी मैं लवर’, ‘राता लंबिया’ और फिल्म सूर्यवंशी। फेवरेट शो के बारे में आलिया कहती हैं कि उन्हें ‘सक्सेशन’ देखना पसंद है। ‘किस पल ने उन्हें प्रेरित किया?’ इस पर आलिया ने कहा कि जब करण जौहर को पद्मश्री मिला। आलिया दिल्ली में शूटिंग कर रही हैं। फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

alia bhatt,irfaan khan,govinda naam mera movie,karan johar,bollywood news in hindi

‘गोविंदा नाम मेरा’ में विक्की के साथ हैं भूमि और कियारा

फिल्ममेकर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने एक फिल्म का ऐलान किया है जिसका टाइटल 'गोविंदा नाम मेरा' है। इसमें लीड रोल में विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर हैं। इन तीनों के फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो चुके हैं और उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शन ने इसका ऐलान करते हुए ये पोस्टर शेयर किए हैं। कैप्शन में लिखा है कि ''एक मनोरंजक साल की चाबी यहां पर है। ये है गोविंदा वाघमारे।

पेश करते हैं गोविंदा नाम मेरा, जहां पर होगा अनलिमिटेड लाफ्टर। कंफ्यूजन और मजा होगा, 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में।'' ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। भूमि, विक्की की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं। उनके पोस्टर पर लिखा है, 'गोविंद की हॉटी वाइफ।' कियारा के पोस्टर पर लिखा है, 'गोविंदा की नॉटी गर्लफ्रेंड।' फिल्म को शशांक खेतान ने लिखा है और वे इसे डायरेक्ट भी कर रहे हैं।

alia bhatt,irfaan khan,govinda naam mera movie,karan johar,bollywood news in hindi

करीब करीब सिंगल के चार साल पूरे होने पर सुतापा ने शेयर की ये पोस्ट

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद एक्टर इरफान खान का पिछले साल अप्रैल में निधन हो गया था। इरफान आखिरी बार 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में नजर आए थे, जो 13 मार्च 2020 को रिलीज हुई थी। इस बीच, एक्टर की पत्नी सुतापा सिकदर ने फिल्म 'करीब करीब सिंगल' के चार साल पूरे होने पर इरफान की इच्छा को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। सुतापा ने इरफान की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जब नींद नहीं आने की बीमारी डेढ़ साल बाद भी बनी रहती है। और एफबी हर दिन एक नई मेमोरी दिखाता है और साहिर साहब कहते हैं 'तुम होते तो ये होता'।

इरफान ये कविता एक बार कहीं सुनाना चाहते थे। स्टुडेंट डेज में बच्चन साहब की आइकॉनिक आवाज कई बार चलती थी और इरफान उस पर अचंभा करते थे। लेकिन पच्चीस साल बाद साहिर साहब ने बच्चन साहब पर फैंडम में लीड किया और देर रात की बातचीत में इरफान ने कहा था कि यार मुझे बोलना था ये.. एक बार…लेकिन कुछ जर्नी अचानक रुक जाती हैं और आपको छोड़ देती हैं। करीब करीब सिंगल, कुछ लोग इतने करीब होते हैं कि उनके बिना भी वो जिंदगी में करीब ही रहते हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर