न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट नहीं 47 साल की ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद

साल 2022 में रिलीज़ हुई आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में रानी मुखर्जी ही मेकर्स की पहली पसंद थीं। आदित्य नारायण के खुलासे से जानें कैसे आलिया भट्ट को मिला यह ऐतिहासिक रोल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 11:30:18

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट नहीं 47 साल की ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद

साल 2022 में रिलीज़ हुई आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की हर जगह तारीफ हुई और आलिया की अदाकारी को बेहद सराहा गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थीं?

रानी मुखर्जी थी मेकर्स की पहली पसंद

जब फिल्म के लिए कास्टिंग की चर्चा चल रही थी, तो खबरें आई थीं कि मेकर्स रानी मुखर्जी को लीड रोल में लेना चाहते थे। इस बात की पुष्टि अब भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर रहे आदित्य नारायण ने कर दी है। उन्होंने एक टीवी इवेंट में खुलासा किया कि फिल्म के लिए रानी मुखर्जी ही मेकर्स की पहली प्राथमिकता थीं।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट नहीं 47 साल की ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद

आदित्य नारायण ने किया खुलासा

आदित्य ने याद किया कि कैसे उन्होंने शापित फिल्म की असफलता के बाद लंबे समय तक कोई काम नहीं किया। उन्होंने बताया, “मेरे पास उस समय कोई और काम नहीं था, इसलिए मैंने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का निर्णय लिया। बचपन से ही मुझे संगीत और वीडियो बनाने का शौक था, इसलिए यह अवसर मेरे लिए सीखने का सही मौका था।”

आदित्य ने आगे कहा, “सोनू निगम ने मुझे सुझाव दिया कि भंसाली के साथ काम करने पर विचार करना चाहिए। मैंने यह इच्छा जताई और भंसाली ने मुझे अपने ऑफिस बुलाया। पहले हफ्ते में मुझे कोई काम नहीं मिला क्योंकि उन्हें लगता था कि मैं जल्द ही हार मान जाऊंगा। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने मुझे काम देना शुरू किया।”

रानी मुखर्जी के साथ बात नहीं बन पाई

आदित्य ने बताया, “उस समय भंसाली के पास दो स्क्रिप्ट्स थीं – ‘राम-लीला’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’। मुझे लगता है कि उस समय वे रानी मुखर्जी को लेकर गंगूबाई बनाने पर विचार कर रहे थे। उन्होंने हमें दोनों स्क्रिप्ट दीं और पूछा कि कौन सी बेहतर है। मुझे व्यक्तिगत रूप से राम-लीला ज़्यादा पसंद थी।”

लेकिन अंततः रानी मुखर्जी के साथ डील नहीं बन पाई, और मेकर्स ने आलिया भट्ट को कास्ट करने का निर्णय लिया। और ऐसा हुआ कि आलिया ने फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल

प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद

दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार

125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस

नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल

राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले

'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें

दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड