Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने रणबीर और पैपराजी की मौजूदगी में किया प्री-बर्थडे सेलिब्रेट, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर RK ने दी यह Update

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया। आलिया 15 मार्च को 32 साल की हो जाएंगी। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 2:09:55

2 News : आलिया ने रणबीर और पैपराजी की मौजूदगी में किया प्री-बर्थडे सेलिब्रेट, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर RK ने दी यह Update

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेट किया। आलिया 15 मार्च को 32 साल की हो जाएंगी। हालांकि उन्होंने इसके तीन दिन पहले ही 12 मार्च को मीडिया के साथ केक कटिंग कर उनसे बातचीत की। उन्होंने पैप्स के साथ छोटा सा सेलिब्रेशन रख लिया। जहां आलिया सिंपल कुर्ता पहनकर पहुंचीं, वहीं रणबीर ऑल व्हाइट लुक में नजर आए। आलिया का अंदाज काफी क्यूट लग रहा था। आलिया के पीच कलर के कुर्ते पर व्हाइट फ्लोरल प्रिंट था और इसके साथ उन्होंने व्हाइट पैंट स्टाइल की थी।

बिना किसी हैवी एम्ब्रॉयडरी के वी नेकलाइन और 3/4 स्लीव्स वाले सिंपल कुर्ते में आलिया की सादगी साफ नजर आ रही थी और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रणबीर ने व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट पैंट पहनी थी। उन्होंने मैचिंग शूज और काला चश्मा भी पहना था। उनका यह स्टाइल देखकर अपने जमाने के सुपरस्टार जीतेंद्र के आइकॉनिक व्हाइट लुक की याद आ गई। इस दौरान कपल ने राहा को लाइमलाइट से दूर रखने की बात कही और अपनी बेटी की फोटो न लेने की भी अपील की।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया को मीडिया द्वारा लाए हुए केक को काटते हुए देखा जा सकता है। वह काफी खुशी नजर आ रही हैं, वहीं उनके बराबर में खड़े रणबीर 'तुम जियो हजारो साल' गाना गाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद रणबीर ने आलिया के नाक पर थोड़ा सा केक लगाया और उनके माथे पर किस भी किया। कपल ने मीडिया के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उल्लेखनीय है कि आलिया मौजूदा दौर की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। वह गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।

रणबीर कपूर ने कहा, अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है ‘ब्रह्मास्त्र 2’

बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच रणबीर ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर भी अपडेट दी। रणबीर ने कहा कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ बन रही है। यह अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे अयान बहुत लंबे समय तक सपने की तरह संजो रहे हैं। ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की पूरी कहानी जैसा कि आप लोग जानते हैं कि अयान वर्तमान में ‘वॉर 2’ पर काम कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म रिलीज होने के बाद अयान ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रोडक्शन शुरू करने जा रहे हैं।

यह निश्चित रूप से हो रहा है हमने वास्तव में इसके बारे में बहुत कुछ घोषणा नहीं की है लेकिन ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के बारे में हमारे पास दिलचस्प घोषणाएं होंगी। माना जा रहा है कि फिल्म को लेकर बहुत जल्द अनाउंसमेंट की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में रणबीर, आलिया, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय जैसे सितारे ‘ब्रह्मास्त्र’ मूवी में नजर आए थे।

लोगों ने स्पेशल इफेक्ट्स से सजी इस फिल्म को खूब पसंद किया था। जबरदस्त रिस्पोंस मिलने पर इसके दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी गई थी। हालांकि इस सबके बीच कुछ लोगों का यह भी कहना था कि क्या फिल्म नहीं बन रही है। पिछले लंबे समय से मेकर्स की तरफ से कोई भी जानकारी इस बारे में नहीं दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका