न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भारत-पाक तनाव के चलते आलिया ने लिया यह फैसला, अंकित से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं प्रियंका

फ्रांस में 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इसमें दुनियाभर के तमाम बड़े सेलेब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं। इस साल एक्ट्रेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 May 2025 1:25:57

2 News : भारत-पाक तनाव के चलते आलिया ने लिया यह फैसला, अंकित से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं प्रियंका

फ्रांस में 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इसमें दुनियाभर के तमाम बड़े सेलेब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं। इस साल एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कांस में डेब्यू करने जा रही थीं, लेकिन अब खबर आई है कि वह इसमें हिस्सा नहीं ले रही हैं। फैंस आलिया का ग्लैमर रेड कार्पेट पर देखने का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब एक्ट्रेस ने कथित तौर पर इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि ये फैसला उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण लिया है। राष्ट्र के प्रति संवेदनशीलता और एकजुटता दिखाने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलिया ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे जीयोपॉलिटिकल तनाव को देखते हुए भारत में ही रहने का फैसला किया है। एक ब्यूटी ब्रांड एंबेसडर के तौर पर आलिया को फेस्टिवल के भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लेना था और 13 मई को उनकी फ्रांस यात्रा की उम्मीद थी। हालांकि मौजूदा माहौल को देखते हुए आलिया ने फैसला किया कि इस संवेदनशील समय के दौरान देश के साथ एकजुटता में खड़े होना महत्वपूर्ण है और उन्होंने अपने डेब्यू को स्थगित करने का फैसला किया है।

हालांकि इस फैसले पर अब तक आलिया या उनकी टीम की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले आलिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की थी।

2 News : भारत-पाक तनाव के चलते आलिया ने लिया यह फैसला, अंकित से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं प्रियंका

अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी ने ‘उडारियां’ में साथ किया था काम

एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और एक्टर अंकित गुप्ता के ब्रेकअप को लेकर कुछ समय से खबरें चल रही हैं। दोनों इंस्टग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर चुके हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। हाल ही में प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक नाइट क्लब में मिस्ट्री मैन संग कोजी होती दिखीं। 'उडारियां' फेम प्रियंका का जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वह यूरोपीयन कंट्री स्पेन का बताया जा रहा है।

नाइट क्लब में प्रियंका के साथ एक मिस्ट्री मैन है। लोगों की भीड़ में दोनों एन्जॉय करते नजर आए। उनके बीच काफी नजदीकियां दिखाई दीं। इतना ही नहीं दोनों किस करते हुए नजर आए। हालांकि कई लोगों को प्रियंका का यह अंदाज पसंद नहीं आया और वे उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। उन्हें यह अच्छा नहीं लगा कि अंकित से ब्रेकअप के बाद वह किसी और शख्स के साथ कैसे इन्वॉल्व हो सकती हैं। कुछ लोग मिस्ट्री मैन के बारे में जानना चाह रहे हैं।

कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये मिस्ट्री मैन डीजे हर्ष हैं। कुछ और का कहना है कि ये एक डॉक्टर है जो अमेरिका में सेटल है और प्रियंका ‘बिग बॉस’ के घर में कई बार उनका जिक्र कर चुकी थीं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका और अंकित पहली बार शो 'उडारियां' में साथ नजर आए थे। बाद में वे रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में एक साथ दिखाई दिए, जहां उन्होंने एक-दूसरे को जमकर सपोर्ट किया।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल