Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने कहा, रिद्धिमा के पास रहती हैं सारी खबरें, इस एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन किया रैंप वॉक तो...

इन दिनों ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ शो के तीसरे सीजन ने धूम मची हुई है। इस बार इसमें तीन नई हस्तियां रिद्धिमा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Oct 2024 7:02:01

2 News : आलिया ने कहा, रिद्धिमा के पास रहती हैं सारी खबरें, इस एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन किया रैंप वॉक तो...

इन दिनों ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ शो के तीसरे सीजन ने धूम मची हुई है। इस बार इसमें तीन नई हस्तियां रिद्धिमा कपूर साहनी, शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला भी शिरकत कर रही हैं। ज्वैलरी डिजाइनर रिद्धिमा के लिए यह एक बहुत बड़ा पल है क्योंकि उन्होंने एक बिजनेसवुमेन के रूप में नाम बनाने के सालों बाद ऑन-स्क्रीन शुरुआत की है। इस बीच रिद्धिमा की भाभी आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में अपनी ननद के बारे में बात की। आलिया ने रिद्धिमा को भरोसा दिलाया कि उन्हें और परिवार के बाकी सदस्यों को उन पर गर्व है।

रिद्धिमा हमेशा बिना किसी शक के 'शानदार' रही हैं। फिर आलिया ने कहा कि अगर दुनिया में कोई है जिसके पास सारी खबरें हैं, तो वह रिद्धिमा हैं। वह बिना सोचे-समझे सबसे बड़ी गपशप करती है और आमतौर पर सभी बातें सच हो जाती हैं। इसलिए वह हम सभी से बहुत आगे है, खासकर अपने भाई रणबीर से, लेकिन वह सबसे दयालु, प्यार करने वाली, उदार इंसान भी हैं जिसके पास देने के लिए सिर्फ प्यार है। आलिया ने रिद्धिमा और अपनी बेटी राहा के बीच के रिश्ते के बारे में भी चर्चा की।

आलिया ने माना की रिद्धिमा एक 'शानदार बुआ' हैं, जिन्होंने राहा को कई अलग-अलग चीजें सिखाई हैं। राहा, रिद्धिमा को 'बूहा' बुलाती है क्योंकि वह अभी तक 'बुआ' शब्द सही से नहीं बोल पाती। इस बीच गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में रिद्धिमा ने भी आलिया की तारीफ की। रिद्धिमा ने कहा कि कपूर परिवार में शादी के बाद से वह हमेशा आलिया के साथ बहुत सहज रही हैं। हम दोनों एक-दूसरे को स्पेस देते हैं।

हम रोज एक-दूसरे को कॉल नहीं करते हैं। आलिया ने परिवार में ढलने के लिए काफी मेहनत की है। बता दें आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में एक्टर के बांद्रा स्थित आवास पर सात फेरे लिए थे। कपल ने सादगीभरे अंदाज से शादी की थी। शादी में केवल सिर्फ उनके परिवार के लोग और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। कपल ने नवंबर 2022 में बेटी राहा का स्वागत किया था।
alia bhatt,actress alia bhatt,riddhima kapoor sahni,ranbir kapoor,raha kapoor,alia riddhima,fabulous lives vs bollywood wives,roma michael,pakistani actress roma michael,roma michael bikini पाकिस्तानी एक्ट्रेस रोमा माइकल ने शेयर किया वीडियो, हुआ हंगामा

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 के एक वीडियो से विवाद पैदा हो गया है, जिसमें पाकिस्तानी मॉडल व एक्ट्रेस रोमा माइकल बिकिनी पहनकर रैंप पर चलीं। वीडियो को मूल रूप से रोमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, लेकिन बाद में इसे हटा लिया। हालांकि तब तक यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका था। कई यूजर्स रोमा के साहस और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ ने उनके खिलाफ नफरत भरे और अश्लील कमेंट्स किए हैं।

बता दें रोमा का जन्म लाहौर में हुआ। उन्होंने साउथ एशिया यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री हासिल की है। रोमा ने कई ब्यूटी पेजेंट्स जीते हैं, जिसमें मिस ग्रैंड पाकिस्तान 2024 और मिस चार्म पाकिस्तान 2023 शामिल हैं। उन्होंने ‘दिल्ली गेट’ और ‘कहे दिल जिधर’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

रोमा इसके अलावा ‘तू जिंदगी है’ और ‘प्यारी निम्मो’ जैसे टीवी शो में भी नजर आईं। रोमा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 77000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कांस फैशन वीक और दुबई फैशन शो में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए रैंप वॉक किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका