न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय नहीं हैं Alia Bhatt, रणबीर कपूर से शादी के बाद क्या बदलेगी नागरिकता!

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding) 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले और बाद में शादी से जुड़ी अन्य रस्में होगीं। शादी की खबरों के बीच आल‍िया भट्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Apr 2022 10:32:35

भारतीय नहीं हैं Alia Bhatt, रणबीर कपूर से शादी के बाद क्या बदलेगी नागरिकता!

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding) 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले और बाद में शादी से जुड़ी अन्य रस्में होगीं। शादी की खबरों के बीच आल‍िया भट्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आल‍िया भट्ट भारतीय नागर‍िक नहीं हैं। वे ब्र‍िट‍िश नागर‍िकता होल्ड करती हैं। ब्र‍िट‍िश स‍िट‍िजनश‍िप होने के चलते आल‍िया वोट भी नहीं डालती हैं। आल‍िया की ब्र‍िट‍िश नागर‍िकता के पीछे उनके पापा महेश भट्ट ने एक दफा बात की थी। उन्होंने कहा था- आल‍िया की मां सोनी राजदान ब्र‍िट‍िश ओर‍िज‍िन की हैं। उनका जन्म बर्म‍िंघम में हुआ था। इसल‍िए आल‍िया को ऑटोमैट‍िकली ब्र‍िट‍िश नागर‍िकता मिल गई।

कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में आल‍िया ने वोट करने और अपनी नागर‍िकता पर बात कही थी। उन्होंने कहा था- 'बदक‍िस्मती से मैं वोट नहीं कर सकती क्योंक‍ि मेरे पास ब्र‍िट‍िश पासपोर्ट है। अगली बार इलेक्शंस में मैं वोट करने की कोश‍िश करूंगी जब मुझे ड्यूल नागर‍िकता मिल जाएगी (भारत में दोहरे नागर‍िकता का प्रावधान नहीं है।)'

आपको बता दे, नागर‍िकता को लेकर कई बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी कई बार लोगों के निशाने पर आ चुके है। अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागर‍िकता है। कमाल आर खान (KRK) इस बात का बतंगड़ भी कई बार बना चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक ट्वीट में नागर‍िकता पर फिर सेलेब्स को ताने मारे थे।

उन्होंने ट्वीट क‍िया- 'अगर मैं एक घंटे के लिए भी प्रधानमंत्री बन जाउं तो मेरा पहला काम होगा अक्षय कुमार, आल‍िया भट्ट और जैकलीन फर्नांड‍िस को देश से बाहर निकालकर उन्हें उनके देश भेजना।'

आल‍िया और अक्षय के अलावा बॉलीवुड के कुछ अन्य स्टार्स भी विदेशी नागर‍िकता रखते हैं। दीप‍िका पादुकोण, इमरान खान, सनी लियोनी, कटरीना कैफ भी विदेशी नागर‍िकता रखते हैं।

बुक किया बैंक्वेट हॉल

आपको बता दे, रणबीर कपूर ने अपनी शादी के लिए अपने रेजीडेंट कॉम्प्लेक्स में 7-8 दिनों के लिए बैंक्वेट हॉल बुक कर लिया है। उन्होंने यह बैंक्वेट हॉल इस हफ्ते की शुरुआत में ही बुक करवा दिया है। हालांकि इस बैंक्वेट हॉल में ज्यादा लोग नहीं रहेंगे। बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoo) ने अगले हफ्ते के लिए बैंक्वेट हॉल बुक किया है। रणबीर ने स्पष्ट रूप से निर्माण समिति को आश्वासन दिया है कि दिन में किसी भी वक्त 15 से ज्यादा लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद नहीं होंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि रणबीर ने बैंक्वेट हॉल क्यों बुक किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनके प्री-वेडिंग फंक्शन और अन्य छोटे फंक्शन इस बैंक्वेट हॉल में होने की संभावना है। सूत्र के हवाले से कहा गया है, “रणबीर कपूर को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि बैंक्वैट हॉल में शोर का स्तर कम रखना होगा और जगह को साफ रखा जाए।” बताया जा रहा है कि ये कपल आने वाले दिनों में मुंबई में शादी की प्लानिंग कर रहा है। जबकि कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि चेंबूर स्थित आरके बंगलो में शादी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका