न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया भट्ट को बेहद पसंद आई ‘शेरशाह’, एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए दिया यह रिएक्शन

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज फिल्म 'शेरशाह' देखी और खुद को इसकी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Aug 2021 8:32:31

आलिया भट्ट को बेहद पसंद आई ‘शेरशाह’, एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए दिया यह रिएक्शन

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज फिल्म 'शेरशाह' देखी और खुद को इसकी प्रशंसा करने से रोक नहीं पाईं। आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात कही। आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोस्त सिद्धार्थ के लिए पोस्ट साझा की और एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि देखना चाहिए! इस फिल्म ने मुझे हंसाया और रुलाया और सब कुछ।

आगे सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि @sidmalhotra तुम बहुत खास थे यार! और @kiaraaliaadvani माई ब्यूटीफुल, आप वास्तव में बस चमक रही हैं! पूरी टीम और पूरी कास्ट को बधाई। इतनी प्यारी फिल्म !!!!! कियारा ने आलिया की इस पोस्ट का रिप्लाई दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से आलिया के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, आलिया और साथ में दो दिल वाले इमोजी बनाए।


आलिया और करण ने इस फिल्म से किया था डेब्यू

आपको बता दें कि एक समय था जब सिद्धार्थ और आलिया एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने वर्ष 2014 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म की रिलीज के बाद दोनों बेहद करीब आ गए थे। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद आलिया, रणबीर कपूर को डेट करने लगीं। वहीं, सिद्धार्थ का नाम इन दिनों कियारा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों नए साल के मौके पर साथ में मालदीव गए थे। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।


सिद्धार्थ ने विक्रम बत्रा और अन्य फौजी नायकों को यूं दिया ट्रिब्यूट

इस बीच, शेरशाह मूवी में कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक पोस्ट शेयर की है। विक्रम बत्रा और अन्य 'फौजी नायकों' को श्रद्धांजलि देते हुए अभिनेता ने लिखा कि कैप्टन विक्रम बत्रा और दिल्ली में अन्य सभी फौजी नायकों को मेरा सम्मान। जिस गर्मजोशी और स्नेह के साथ वे अपने प्रियजनों को पत्र लिखते थे... युद्ध के समय! यह उन्हें असाधारण सैनिक बनाता है।

मैंने उनका पत्र पढ़ा... मैं अपनी आंखों के सामने विक्रम को देख सकता था! मुस्कुराते हुए, जैसा कि वे लिखते हैं ... पृष्ठभूमि में बम गिर रहे हैं। जैसे उन्हें समय निकालने के लिए कोई शांत कोना मिल गया हो। लेकिन जब वे काम पर वापस जाएंगे, वे अपने देश के लिए लड़ने जा रहे थे... अपनी आखिरी सांस तक। लेकिन सिर्फ एक विक्रम नहीं है। अकेले कारगिल में हमने 527 विक्रम खो दिए। उन्होंने जीवन जिया - ये दिल मांगे मोर! आइए हम आज हर सैनिक को याद करते हुए अपने दिलों को गर्व से भर दें। जय हिन्द। 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका