Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने की ‘सैयारा’ की जमकर तारीफ, ‘निकिता रॉय’ के डायरेक्टर कुश ने इस बात पर जताई नाराजगी

अहान पांडे और अनीत पड्डा की मचअवेटेड फिल्म ‘सैयारा’ शुक्रवार (18 जुलाई) को सिनेमाघरों में पहुंची। इसने शानदार शुरुआत की और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 11:22:59

2 News : आलिया ने की ‘सैयारा’ की जमकर तारीफ, ‘निकिता रॉय’ के डायरेक्टर कुश ने इस बात पर जताई नाराजगी

अहान पांडे और अनीत पड्डा की मचअवेटेड फिल्म ‘सैयारा’ शुक्रवार (18 जुलाई) को सिनेमाघरों में पहुंची। इसने शानदार शुरुआत की और आगे भी उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करेगी। लोगों को फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग खूब पसंद आ रही है। डायरेक्टर मोहित सूरी की यह फिल्म आम के साथ खास लोगों पर भी जादू चला रही है। मशहूर फिल्ममेकर मधुर भंडारकर के बाद अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी ‘सैयारा’ की जमकर तारीफ की है। आलिया ने शनिवार (19 जुलाई) को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल नोट लिखा।

आलिया ने इंस्टाग्राम हैंडल पर मोहित की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अहान और अनीत भी हैं। आलिया ने लिखा, “यह कहना सही होगा, दो खूबसूरत, जादुई सितारे पैदा हुए हैं-अहान पांडे और अनीत पड्डा। मुझे याद नहीं कि आखिरी बार मैंने कब दो अभिनेताओं को इतने विस्मय से देखा था। मेरी आंखों में सितारे हैं तुम्हारी आंखों में सितारे देख रही हूं। तुम दोनों इतने व्यक्तित्व, इतनी ईमानदारी से चमकते हो-मैं तुम्हें बार-बार, बार-बार देख सकती हूं। (और सच कहूं तो...शायद देखूंगी भी।) मैं पहले ही तुम दोनों को अलग-अलग बहुत प्यार से देख चुकी हूं-लेकिन साफ है, एक बार काफी नहीं था। तो मैं यहां हूं।

फिर से बहुत प्यार से। इस अद्भुत जहाज के कप्तान मोहित सूरी को, क्या फिल्म है। क्या एहसास है। क्या संगीत है, आपने मुझे वो एहसास कराया जो सिर्फ फिल्में ही करा सकती हैं। ‘सैयारा’ दिल से भरी है, आत्मा से भरी है, कुछ ऐसा है जो बस आपके साथ रहता है। सबसे बेहतरीन तरीके से फिल्म में कहानी को आपने पेश किया है। फिल्म की पूरी टीम को इस खूबसूरत रचना के लिए बधाई। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है। ये एक पल है और मुझे बहुत खुशी है कि मुझे ये एहसास हुआ।” आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर लाइमलाइट में हैं।

कुश सिन्हा ने कहा, फिल्म को कम स्क्रीन मिलने से नुकसान हो रहा है…

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ शुक्रवार (18 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके डायरेक्टर सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा हैं। कुश ने डायरेक्टर के रूप में पहला अनुभव लिया है। इस बीच सिनेमाघरों में ‘निकिता रॉय’ को मिली कम स्क्रीन पर कुश ने नाराजगी जाहिर की है। बता दें फिल्म को बहुत ही सीमित थिएटर में उतारा गया है, इसकी एक वजह यशराज फिल्म्स की ‘सैयारा’ है। ‘सैयारा’ को ज्यादा स्क्रीन और प्रमोशन मिल रहा है।

कुश ने कहा कि ‘निकिता रॉय’ एक शानदार थ्रिलर फिल्म है, जो कहानी कहने और नए आइडिया पर काम करने की सोच को दिखाती है। भले ही यह फिल्म दमदार और अलग तरह की कहानी पर बनी हो, लेकिन कुछ अनचाही परिस्थितियों की वजह से इसे कम सिनेमाघरों में ही दिखाया जा रहा है। मौलिक और दमदार कहानियों वाली फिल्मों को पूरा मौका नहीं मिल पा रहा है। फिल्म को कम स्क्रीन मिलने से नुकसान हो रहा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

लोगों को फिल्म की नई और अनोखी कहानी पसंद आ रही है। वे कलाकारों के दमदार प्रदर्शन की भी सराहना कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक सुभाष घई ने भी ‘निकिता रॉय’ की तारीफ की थी। उन्होंने इसकी तुलना हॉलीवुड डायरेक्टर अल्फ्रेड हिचकॉक की निर्माण शैली से की। इस सुपरनेचुरल थ्रिलर मूवी में सोनाक्षी के साथ परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका