न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सैयारा’ की तारीफ के लिए इस एक्ट्रेस ने की थी अनीत से बात, 17 की उम्र में खोजना शुरू किया ऑनलाइन ऑडिशन

इस साल जुलाई में रिलीज हुई डायरेक्टर मोहित सूरी की रोमांटिक मूवी ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 11:33:44

2 News : ‘सैयारा’ की तारीफ के लिए इस एक्ट्रेस ने की थी अनीत से बात, 17 की उम्र में खोजना शुरू किया ऑनलाइन ऑडिशन

इस साल जुलाई में रिलीज हुई डायरेक्टर मोहित सूरी की रोमांटिक मूवी ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और एक्टर अहान पांडे व एक्ट्रेस अनीत पड्डा को रातों-रात स्टार बना दिया। दर्शक इस नई जोड़ी की केमिस्ट्री में खो गए और उन पर भरपूर प्यार लुटाया। इससे दोनों कलाकारों की ही लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। उन्हें चाहने वालों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। इसके बाद से ही वे लाइमलाइट में हैं और लगातार खबरों में बने हुए हैं। इस बीच अनीत (22) ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे आलिया भट्ट ने इस फिल्म को लेकर उनकी प्रशंसा की थी।

हालांकि इससे बहुत पहले वह आईना के सामने आलिया के डायलॉग्स के मोनोलॉग की प्रैक्टिस किया करती थीं। अनीत ने कॉस्मोपॉलिटन इंडिया के साथ बातचीत में आलिया को अपनी आइडल बताया और उस पल को याद किया जब एक्ट्रेस ने उनकी फिल्म की तारीफ की थी। अनीत ने खुलासा किया कि आलिया ने उनके साथ एक फोन कॉल के दौरान लगभग 10 मिनट तक फिल्म के बारे में खूब बातें कीं। अनीत ने कहा कि जब मैं छोटी थी, तब मैं बाथरूम के शीशे में खुद से बातें करती थी और आलिया के सभी मोनोलॉग्स की प्रैक्टिस करती थी, सोचती थी कि मैं ये कैसे कर सकती हूं?'

और फिर मैं इसे अपने तरीके से कैसे कर सकती हूं? फिल्म रिलीज होने के बाद जब आलिया ने मुझसे फोन करके बात की तो मैं इसे सपने की तरह ही मान रही थी। ये मेरे लिए सबसे अहम पलों में से एक था। बता दें आलिया ने ‘सैयारा’ का रिव्यू करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, “यह कहना सही होगा...दो खूबसूरत, जादुई सितारे पैदा हुए हैं @aneetpadda_ @ahaanpandayy मुझे याद नहीं कि आखिरी बार मैंने दो अभिनेताओं को इतने प्यार से कब देखा था। मेरी आंखों में सितारे चमक रहे हैं।

तुम्हारी आंखों में वही स्पार्क देख रही हूं। तुम दोनों इतने व्यक्तित्व, इतनी ईमानदारी से चमक रहे हो कि मैं तुम्हें बार-बार देख सकती हूं। (और ईमानदारी से कहूं तो...शायद देखूंगी भी) मैं पहले ही तुम दोनों को अलग-अलग बहुत प्यार कर चुकी हूं - लेकिन स्पष्ट रूप से, एक बार काफी नहीं था। तो मैं यहां हूं। फिर से बहुत प्यार कर रही हूं।”

aneet padda,actress aneet padda,alia bhatt,actress alia bhatt,aneet alia,saiyaara,ahaan panday,aneet online audition

अनीत पड्डा के पापा भी नहीं चाहते थे कि वह एक्टिंग करें

अनीत ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि लगभग हर बड़े प्रोडक्शन हाउस के पास मेरे खराब बायोडाटा और स्नैपचैट फिल्टर वाली फोटो की कॉपी होगी! मुझे बचपन से ही परफॉर्मिंग का शौक था। अमृतसर में जब मैं 10 साल की थीं, तब एक स्कूल प्ले में एक्टिंग करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यही मेरा असली पैशन है, लेकिन उस वक्त मुझे किसी ने ज्यादा प्रोत्साहित नहीं किया न मेरे दोस्तों ने और न ही घरवालों ने।

यहां तक कि मेरे पापा जो खुद कभी एक्टर बनना चाहते थे, उन्होंने भी मुझे इस रास्ते से दूर रहने की सलाह दी। हालांकि मैंने हार नहीं मानी और 17 की उम्र में खुद ही ऑनलाइन ऑडिशन खोजना शुरू किया, लेकिन यहां भी रास्ता आसान नहीं था। कई वेबसाइट फर्जी निकलीं। मैंने दोस्तों को साथ लेकर ऑडिशन टेप बनाना शुरू किया, पर बाद में अकेले ही करना बेहतर समझा — हमारी केमिस्ट्री थोड़ी ऑफ थी!”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह