न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया-वेदांग की फिल्म ‘जिगरा’ का ट्रेलर आया सामने, OTT पर इस दिन रिलीज होगी अक्षय की ‘सरफिरा’

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। मेकर्स ने आज गुरुवार (26 सितंबर) को ‘जिगरा’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Sep 2024 12:39:55

2 News : आलिया-वेदांग की फिल्म ‘जिगरा’ का ट्रेलर आया सामने, OTT पर इस दिन रिलीज होगी अक्षय की ‘सरफिरा’

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। मेकर्स ने आज गुरुवार (26 सितंबर) को ‘जिगरा’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया। आलिया ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘जिगरा’ का ट्रेलर शेयर कर कैप्शन में लिखा 'सब सेट?' फिल्म में आलिया ने 'सत्या' का रोल किया है, जिसका अतीत कई परेशानियों से भरा है। उसके जीवन में केवल एक ही शख्स है और वो है उसका भाई ‘अंकुर’। यह रोल वेदांग निभा रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वेदांग ड्रग्स मामले में फंस जाता है।

वह बहन से दूर विदेश में रहता है। आलिया के पास वेदांग को बचाने के लिए सिर्फ तीन महीने हैं। जब उन्हें अपने रिश्तेदारों से भी उम्मीद की कोई किरण नहीं दिखती, तो आलिया भाई की जान बचाने का बीड़ा उठाती है। आलिया को बेखौफ होकर हर खतरे से लड़ते हुए दिखाया गया है। वह किसी भी हद तक जा सकती हैं। आलिया जोरदार एक्शन करती नजर आ रही हैं। वह खतरनाक स्टंट करती हैं, गार्डों से लड़ती हैं और सारी मुश्किलों से हार नहीं मानतीं। आलिया का ये अंदाज पहली बार देखने को मिलेगा। ट्रेलर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूर्व में फिल्म का टीजर-ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी प्यार मिला। फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है। इसमें युवराज विजान, जेसन शाह, आदित्य नंदा के भी अहम किरदार हैं। 'जिगरा' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से होगी। आलिया इससे पहले ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तथा वेदांग ‘द आर्चीज मूवी’ में नजर आए थे।

alia bhatt,actress alia bhatt,vdeang raina,actor vedang raina,alia vedang,jigra movie,jigra trailer,sarfira movie,Akshay Kumar,actor akshay kumar,sarfira ott

‘सरफिरा’ मूवी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय की एक्टिंग तो लोगों को बहुत पसंद आई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी। जानकारी के अनुसार 80 करोड़ रुपए की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 22.13 करोड़ रुपए का कारोबार किया। ऐसे में इस पर फ्लॉप का ठप्पा लग गया। हालांकि अब अक्षय को चाहने वालों के लिए खुशखबरी है।

जो लोग थिएटर में इस मूवी का मजा नहीं ले पाए वे अब घर बैठे इसे देख सकेंगे। 'सरफिरा' OTT रिलीज को तैयार है। 'सरफिरा' का प्रीमियर OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर होने जा रहा है। इस फिल्म को 11 अक्टूबर से कभी भी देख सकते हैं। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “अपने सपनों को पूरा करने के लिए 'सरफिरा' होना पड़ता है। 'सरफिरा' में एक आम आदमी के सपनों को उड़ान भरते हुए देखें।” फिल्म में अक्षय के अपोजिट एक्ट्रेस राधिका मदान हैं। साथ ही परेश रावल का भी जबरदस्त रोल है। उल्लेखनीय है कि अक्षय के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान