#ALPHA 💥 25.12.2025 💥#Sharvari | @shivrawail | @yrf | #YRFSpyUniverse
साजिद नाडियाडवाला ने ‘सिकंदर’ के सेट से शेयर की सलमान खान की फोटो
सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर डेविल बनकर दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाने आ रहे हैं क्योंकि उन्होंने ‘किक’ की सीक्वल मूवी 'किक 2' साइन कर ली है। फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने 'किक' के दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सेट से सलमान की एक लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें डेविल सलमान की बैक प्रोफाइल की फोटो है। तस्वीर ब्लैक एंड वाइट है और सलमान 'सिकंदर' के सेट के बाहर खड़े हैं।
सलमान ब्लैक कलर की सैंडो पहने फुल स्वैग में खड़े नजर आ रहे हैं। साजिद ने इंस्टाग्राम पर आज शुक्रवार (4 अक्टूबर) को फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “ये किक 2 से एक बेहतरीन फोटोशूट है सिकंदर..." वहीं फिल्म एनालिस्ट और क्रिटिक तरण आदर्श ने भी ‘किक 2’ की अनाउसमेंट की है। बता दें ‘किक’ साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान के साथ एक्ट्रेसजैकलीन फर्नांडिज मुख्य भूमिका में थीं।
इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण साजिद ने ही किया था। किक ने भारत में 231 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। साजिद ने इस साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ का ऐलान किया था जिसमें सलमान और ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मेन रोल में हैं। फिल्म 2025 की ईद पर रिलीज होगी।













