न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी करने के लिए जोधपुर आए रणबीर-आलिया! इधर-तुषार कपूर को यूजर्स इसलिए कर रहे ट्रोल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले काफी समय से रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ-साथ देखा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 2:23:35

शादी करने के लिए जोधपुर आए रणबीर-आलिया! इधर-तुषार कपूर को यूजर्स इसलिए कर रहे ट्रोल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले काफी समय से रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ-साथ देखा गया है। यह खबर तक सामने आई है कि वे शादी के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक इस पर मोहर नहीं लगी है। दोनों एक बार फिर से साथ स्पॉट हुए और अटकलों का बाजार गर्म हो गया। उन्हें जोधपुर एयरपोर्ट पर देखा गया है और ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी शादी का कयास लगा रहे हैं। फोटो में आलिया जींस और क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं। रणबीर पर्पल ट्रैक सूट में दिखाई दे रहे हैं। सनग्लासेस लगा रखे थे, साथ ही मास्क पहन रखा था।

28 सितंबर को 39 साल के हो जाएंगे रणबीर कपूर

इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने ये फोटो शेयर की है। इसके बाद यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया कि ये लोग शादी के लिए वेन्यू देखने गए हैं। दोनों ही परिवार की तरफ से इस संबंध में किसी प्रकार का ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि 28 सितंबर को रणबीर अपना 39 वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस खास मौके पर वे शादी भी कर सकते हैं। रणबीर और आलिया इससे पहले 2021 न्यू ईयर के मौके पर भी राजस्थान के ही सवाई माधोपुर में अपने-अपने परिवार के संग पहुंचे थे। तब भी यही कहा गया था कि ये कपल शादी के लिए वेन्यू देखने आया है लेकिन बाद में वह खबर गलत निकली।

तुषार ने शेयर की दो फोटो, तो फैंस ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

जंपिंग जैक के नाम से मशहूर सुपरस्टार जीतेंद्र के बेटे तुषार कपूर एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा सफल नहीं रहे। वे फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वे खास तस्वीरें-वीडियो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही दो फोटो शेयर की थी, जिससे वे यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग कमेंट करने के साथ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। तुषार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीर साझा की हैं। यह उनकी सेल्फी है जो उन्होंने बाथरूम में ली। इनमें तुषार शर्टलेस हैं।

साथ ही उनके चेहरे पर सफेद दाढ़ी साफ दिखाई दे रही है, जिससे वे काफी उम्रदराज दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘बुढ़े हो गए गुरु।' कुछ ऐसे ही कमेंट और मिले, जैसे कि 'बुढ़े लग रहे हो रामू काका', 'मेरे भाई क्या हाल बना लिया', 'बुढ़े हो गए अब तो’, 'सर अपनी हालत देखो... अब ऐसी सेल्फी पोस्ट करोगे तो रोहित शेट्टी भी काम नहीं दे पाएंगे आपको।' तुषार ने पिछले दिनों अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी से बतौर निर्माता करियर की शुरुआत की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर