न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के 3 साल पूरे, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो, नीतू और सोनी ने ऐसे किया विश

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। वे हमेशा इस प्यारे कपल पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। आलिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 11:22:06

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के 3 साल पूरे, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो, नीतू और सोनी ने ऐसे किया विश

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। वे हमेशा इस प्यारे कपल पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। आलिया और रणबीर ने सोमवार (14 अप्रैल) को शादी के 3 साल पूरे होने का जश्न मनाया। उनकी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्हें चाहने वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां दीं। आलिया ने एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए रणबीर संग शादी की सालगिरह मनाई। आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ अपने निजी पल की एक अनसीन फोटो शेयर की, जिसमें दोनों समुद्र किनारे ट्रॉपिकल वेकेशन का मजा लेते दिखे।

सनसेट की रोशनी में आलिया, रणबीर के कंधे पर प्यार से सिर टिकाए हुए नजर आ रही हैं, जबकि रणबीर क्लोज-अप सेल्फी क्लिक कर रहे हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा, “होम, ऑलवेज। #Happy3” ये फोटो इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो गई। कपल के परिवार के कई सदस्यों ने इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

आलिया की सास और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने हार्ट और इविल आई इमोजी के जरिए प्यार जाहिर किया। आलिया की मां एक्ट्रेस सोनी राजदान ने लिखा, “लवली हैप्पी एनिवर्सरी फॉरएवर।” इसके अलावा रणबीर की कजिन सिस्टर करीना कपूर खान, रिया कपूर, सबा पटौदी और सिद्धार्थ पी मल्होत्रा सहित कई सितारों ने उन्हें विश किया है।

अब इन 2 फिल्मों में दिखेगी आलिया और रणबीर की जोड़ी

बता दें रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। फिर नवंबर में उनके घर नन्हीं परी के रूप में राहा का आगमन हुआ। कपल एक फिल्म में साथ काम कर चुका है। वे डायरेक्टर अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा' में नजर आ चुके हैं। जल्द ही एक बार फिर से इस जोड़ी का जादू चलने वाला है। वे दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' मूवी का हिस्सा हैं।

इसमें उनके साथ विक्की कौशल भी होंगे। इसके अलावा दोनों अयान की 'ब्रह्मास्त्र 2' में भी दिखेंगे। कहा जा रहा है कि इसमें रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका रहेगी। रणबीर की पिछली फिल्म साल 2023 के अंत में आई ‘एनिमल’ थी, जो उनके करिअर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई।

इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। रणबीर इन दिनों ‘रामायण’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। दूसरी ओर, आलिया पिछली बार पिछले साल ‘जिगरा’ मूवी में नजर आई थीं। इसमें वेदांग रैना भी थे। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही। आलिया अभी ‘अल्फा’ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी