न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरिस फैशन वीक में चला आलिया और ऐश्वर्या की खूबसूरती का जादू, इस एक्ट्रेस ने मनाया बेटी का पहला जन्मदिन

इंटरनेशनल इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 में सोमवार (23 सितंबर) को दो खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Sep 2024 12:47:01

पेरिस फैशन वीक में चला आलिया और ऐश्वर्या की खूबसूरती का जादू, इस एक्ट्रेस ने मनाया बेटी का पहला जन्मदिन

इंटरनेशनल इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 में सोमवार (23 सितंबर) को दो खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट (31) और ऐश्वर्या राय बच्चन (50) ने अपना जलवा बिखेरा। दोनों ब्यूटी ब्रांड लोरिअल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं। आलिया ने प्लेस डे ल'ओपेरा में आयोजित इवेंट में डेब्यू किया, जबकि ऐश्वर्या कई दफा इस फैशन वीक में छा चुकी हैं। आलिया का लोरिअल की ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद पहला रैम्प वॉक था। आलिया और ऐश्वर्या ने अपने लुक से लाइमलाइट चुरा ली। आलिया ने फ्लेयर्ड ब्लैक कलर की पैंट के साथ स्ट्रैपलेस मैटेलिक टॉप पहना था। उन्होंने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा था।

आलिया ने हैवी स्टेटमेंट ईयररिंग्स और खुले बाले से लुक कंप्लीट किया। न्यूड मेकअप और स्मोकी आईज में वह बिजलियां गिरा रही थीं। आलिया में जबरदस्त आत्मविश्वास नजर आया। दूसरी ओर, पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या ने इस बार भी अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना दिया। जब ऐश्वर्या रैम्प वॉक पर उतरीं तो किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। रेड लॉन्ग बलून स्टाइल गाउन के साथ ऐश्वर्या ने एक लॉन्ग टेल दुपट्टा लिया था। खुले बाल, विंग्ड आईलाइनर और रेप लिपस्टिक में उनका लुक कमाल था।

ऐश्वर्या ने रैम्प वॉक पर भारतीय परंपरा को बरकरार रखते हुए ऑडियंस को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी पेरिस में मौजूद हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या ने हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' में अपने अभिनय के लिए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था। हालांकि ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद फिल्मी दुनिया से काफी हद तक दूरी बना ली है।

आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह बहुत जल्द फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगी। वासन बाला के डायरेक्शन में बनी फिल्म में वेदांग रैना और आदित्य नंदा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और आलिया के इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आलिया की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। आलिया ने साल 2022 में रणबीर कपूर के साथ शादी की थी। उनकी बेटी राहा 2 साल की होने वाली हैं।

स्वरा भास्कर की बेटी राबिया हुईं 1 साल की, एक्ट्रेस ने शेयर कीं Photos

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों एक्टिंग से दूर हैं। पिछले साल स्वरा ने समाजवादी पार्टी के लीडर और एक्टिविस्ट फहाद अहमद के साथ शादी की थी। स्वरा की एक बेटी राबिया है जो सोमवार (23 सितंबर) को 1 साल की हो गईं। स्वरा ने राबिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैंस को भी झलक दिखाई है। स्वरा ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान राबिया पिंक फ्रॉक पहने दिखीं।

हालांकि स्वरा ने एक बार फिर बेटी का चेहरा नहीं दिखाया और फैंस को इसके लिए और इंतजार करना होगा। उन्होंने राबिया के चेहरे को इमोजी से छिपा दिया। कहीं-कहीं पर राबिया का साइड लुक दिख रहा है। स्वरा ने कलरफुल थीम पार्टी रखी थी और डेकोरेशन की फोटो भी शेयर की। राबिया पापा-मम्मी की गोद में मस्ती करती नजर आईं। स्वरा ने कैप्शन में लिखा, “आज हमारा धड़कता दिल (राबिया) एक साल की हो गई है! हैप्पी बर्थडे मेपी प्यारी राबू।

आप मेरी सभी प्रार्थनाओं की देन हैं। मैं वादा करती हूं कि मैं अपने हर दिन आपको प्यार और सुरक्षित महसूस कराऊंगी। मैंने पिछले साल के हर दिन को धन्य महसूस किया है और हर दिन आप पहले से कहीं अधिक आनंदमय हैं! मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं, जितना की मैं कभी बयां भी नहीं कर पाऊंगी! अब 'मम्मा' कहो।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान