Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अली ने ‘ठग लाइफ’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ के लिए कही यह बात, जिम में पसीना बहा रहे एक्टर वापसी को तैयार

एक्टर अली फजल (38) को एक्टिंग की दुनिया में करीब दो दशक हो चुके हैं। उन्हें अब तक के करिअर में कुछ शानदार भूमिकाएं करने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 2:00:05

2 News : अली ने ‘ठग लाइफ’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ के लिए कही यह बात, जिम में पसीना बहा रहे एक्टर वापसी को तैयार

एक्टर अली फजल (38) को एक्टिंग की दुनिया में करीब दो दशक हो चुके हैं। उन्हें अब तक के करिअर में कुछ शानदार भूमिकाएं करने का मौका मिला है। अली को हाल ही रिलीज हुई दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम और साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' में देखा गया था। अली जल्द ही मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगे, जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिली सफलता के बाद अली बड़े पर्दे पर लौट आए हैं।

अली ने एक इंटरव्यू में अपने करिअर को लेकर बात की। अली ने कहा कि बड़े पर्दे पर लौटना ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने घर वापस आ गया हूं। पिछले कुछ सालों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करना मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव रहा। मुझे 'मिर्जापुर' जैसी वेब सीरीज और 'खुफिया' जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिला, जो मेरे लिए बहुत फायदेमंद रहा। सिनेमा हॉल की बात ही कुछ और होती है। जब बहुत सारे लोग एक साथ बैठकर कोई कहानी बड़े पर्दे पर देखते हैं, तो जो अनुभव होता है, वह बेहद खास है।

ऐसी भावना कहीं और नहीं मिलती। मणि सर के साथ उनके विजन के तहत काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है, जैसे कोई इतिहास बन रहा हो। कमल सर के साथ स्क्रीन पर आना बड़ा सम्मान है। जब मैंने अपना करिअर शुरू किया था, तब मैंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। मैं अपनी जिंदगी से इससे बेहतर कुछ नहीं मांग सकता। इस फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे बहुत प्यार और अपनापन दिया है। अनुराग बसु के कहानी सुनाने का तरीका मुझे हमेशा से प्रेरित करता रहा है। ‘मेट्रो इन दिनों’ इंसानों की भावनाओं को बहुत खूबसूरती से दिखाती है और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

अली ने फिल्म का कनेक्शन अपनी मूवी ‘थ्री इडियट्स’ से जोड़ते हुए बताया कि उसके गाने ‘गिव मी सम सनशाइन’ में गिटार बजाने का अनुभव इसमें काम आया। बता दें ‘मेट्रो इन दिनों’ में अली के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें चार लव स्टोरी दिखाई जाएगी। अली की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो साल 2022 में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के साथ शादी कर ली। पिछले साल वे एक बेटी ‘जुनैरा इदा फजल’ के पिता बने थे।

काफी समय से स्क्रीन से दूर रियलिटी शो स्टार करणवीर मेहरा ने शेयर कीं तस्वीरें

एक्टर करणवीर मेहरा (42) ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ और ‘बिग बॉस 18’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो के खिताब जीत चुके हैं। हालांकि वह इन उपलब्धियों को हासिल करने के बाद से स्क्रीन से गायब हैं। फैंस उन्हें दोबारा देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच, करणवीर ने अपने कमबैक की एक झलक दिखाई है, जिससे उन्हें चाहने वालों को खुशी मिली है। करणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनकी कुछ तस्वीरें हैं। इनमें वे जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।

करणवीर अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखे। एक तस्वीर में वे पुल आउट एक्सरसाइज कर रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में बैक साइड से बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए करणवीर ने कैप्शन दिया, “परिवर्तन की दर अब स्थिर नहीं है, यह घातीय है। फिल्म सेट के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्लीज प्रेयर करें। दुआ…आप सभी मुझे याद रखना। #fanmily.” बता दें कि करण BB 18 में भी अपना अधिकतर समय जिम में बिताते थे।

करणवीर की गर्लफ्रंड चुम दरांग ने लिखा तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “मास्टरपीस।” बिग बॉस में करणवीर की दोस्त बनीं एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने लिखा, “करण…” इसके साथ में उन्होंने 3 स्टार्स शेयर किए। बता दें कि करणवीर जल्द ही डायरेक्टर ओमंग कुमार की रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। इसमें ‘सनम तेरी कसम’ एक्टर हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब भी हैं। हालांकि फिल्म के बारे में अभी ज्यादा अपडेट सामने नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका