न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने की सगाई, सूर्यवंशी का टिप-टिप...गाना रिलीज, सिंघम-3 फिल्म...

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे ने सगाई कर ली है। अलाना ने सोशल मीडिया पर एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Nov 2021 4:40:00

अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने की सगाई, सूर्यवंशी का टिप-टिप...गाना रिलीज, सिंघम-3 फिल्म...

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे ने सगाई कर ली है। अलाना ने सोशल मीडिया पर एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं। एक फोटो में अलाना बॉयफ्रेंड इवोर मैक्रे को समंदर किनारे किस करती नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो के साथ अलाना ने एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा-हमारी सगाई की तस्वीरों को शूट करने के लिए इससे बेहतर ड्रेस नहीं हो सकती थी। इसके अलावा एक अन्य फोटो के साथ अलाना ने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा-आज से 2 साल पहले, मैं हैलोवीन पार्टी में इस शानदार शख्स से मिली थी। उसने मुझे उस दिन इतना हंसाया कि मेरा मुंह दुखने लगा था। बाकी दूसरी चीजें धुंधली दिखती है, जो मुझे याद है वो ये कि उसने मुझे कितनी खुशी दी थी।

एक-दूसरे को जानने के 3 महीने बाद हमने साथ रहना शुरू कर दिया था। मुझे बिना शर्त प्यार करना सिखाने के लिए धन्यवाद। तुम मेरे परफेक्ट अदर हाफ हो। मेरा प्यार तुम्हारे लिए हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। अलाना ने ड्रोन से कैप्चर किया एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें मैक्रे समंदर किनारे उन्हें प्रपोज करते दिख रहे हैं। इंटरनेट सेंसेशन 25 साल की अलाना, चंकी के छोटे भाई चिक्की और डिनी पांडे की बेटी हैं।

alanna panday,sooryavanshi movie,singham 3 movie,ananya panday,bollywood news in hindi

कैटरीना के डांस मूव्स को मिल रही है खूब तारीफें

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी शुक्रवार (5 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शनिवार को इसका एक गाना टिप-टिप... रिलीज कर दिया गया। ये गाना साल 1994 की सुपरहिट फिल्म मोहरा के टिप-टिप बरसा पानी... का रीक्रिएशन है, जिसे अक्षय और रवीना टंडन की जोड़ी पर फिल्माया गया था। नए गाने में कैटरीना के खूबसूरत डांस मूव्स को खूब तारीफें मिल रही हैं। कैटरीना ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए गाना रिलीज होने की जानकारी दी।

गाने की एक झलक शेयर करने के साथ कैटरीना ने लिखा, पानी में डांस करने जैसा कुछ भी नहीं है। टिप-टिप बरसा पानी गाना रिलीज हो चुका है। गाने के हुक स्टेप मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने दिए हैं। दिग्गज सिंगर उदित नारायण और अल्का याग्निक की आवाज में आए गाने के कंपोजर तनिष्क बाग्ची हैं। इसे टी-सीरीज के लेबल में तैयार किया गया है। गाने को एक मेले की थीम पर तैयार किया गया है।

alanna panday,sooryavanshi movie,singham 3 movie,ananya panday,bollywood news in hindi

सिंघम-3 में जादू चलाएगी रोहित-अजय की जोड़ी, जानें रिलीज डेट

डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक्टर अजय देवगन के साथ कॉप यूनिवर्स की अगली कड़ी सिंघम 3 फिल्म पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं। इसका कनेक्शन इस बार पाकिस्तान से होगा। सिंघम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में छिपे हुए आतंकवादी संगठनों का खुलासा करेगा। पिंकविला से जुडी एक रिपोर्ट के अनुसार देशभक्ति फिल्म सिंघम 3 वर्ष 2023 में स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड के दौरान बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म भारत-पाक संबंधों की पृष्ठभूमि के खिलाफ है। निर्माता बड़े पैमाने पर कश्मीर और दिल्ली में शूटिंग की योजना बना रहे हैं। शूटिंग अगले साल सितंबर/अक्टूबर के आस-पास शुरू होगी। रोहित फिलहाल रणवीर सिंह की 'सर्कस' का निर्देशन कर रहे हैं। सर्कस में रणवीर डबल रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर