न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलाना पांडे की सगाई में पहुंचे सितारे, सायंतनी इनसे कर रहीं शादी, किसिंग सीन में घबरा गए थे आयुष

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर और सोशल मीडिया सेंसेशन अलाना पांडे ने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्क्रे के साथ सगाई कर ली है। आइवर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 2:10:56

अलाना पांडे की सगाई में पहुंचे सितारे, सायंतनी इनसे कर रहीं शादी, किसिंग सीन में घबरा गए थे आयुष

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर और सोशल मीडिया सेंसेशन अलाना पांडे ने बॉयफ्रेंड आइवर मैक्क्रे के साथ सगाई कर ली है। आइवर ने हाल ही में मालदीव्स में अलाना को रिंग के साथ प्रपोज किया था। दोनों पिछले करीब दो साल से एक-दूसरे को जानते हैं और लिव इन रिलेशनशिप में हैं। अलाना की सगाई में एक्ट्रेस बिपाशा बसु, लारा दत्ता, सलमान खान की बहन अलवीरा खान, अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप, जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी सहित कई सेलिब्रिटी शामिल हुए।

अलाना ने ग्रे-गोल्डन कलर के हेवी वर्क लहंगे के साथ ऑफ शोल्डर ग्रे कलर का ब्लाउज पहना। अलाना ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आइवर के साथ अपनी खूबसूरत फोटो पोस्ट की थीं। साथ ही उन्होंने रिश्ते की गहराई को बताने वाली बातें लिखी थीं। अलाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर बोल्ड व ग्लैमरस फोटो पोस्ट करती रहती हैं। अलाना के इंस्टाग्राम पर करीब 8.5 लाख फॉलोअर्स हैं।

alanna panday,sayantani ghosh,ayush sharma,anurag tiwari,Salman Khan,bollywood news in hindi

नागिन फेम सायंतनी घोष 5 दिसंबर को बॉयफ्रेंड के साथ लेंगी सात फेरे

टीवी शो नागिन और तेरा यार हूं मैं से लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस सायंतनी घोष बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ विवाह बंधन में बंधने को तैयार हैं। सायंतनी 5 दिसंबर को कोलकाता में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगी। एक प्राईवेट सेरेमनी में सिंपल तरीके से शादी होगी। अनुग्रह के होमटाउन जयपुर में एक रिसेप्शन होगा। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने एक सूत्र के हवाले से लिखा कि सायंतनी और अनुग्रह तड़क-भड़क से दूर साधारण शादी करना चाहते हैं। सायंतनी ने शादी के लिए एक हफ्ते की छुट्टी ली है।

दोनों आठ साल से रिलेशनशिप में हैं। सायंतनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सायंतनी ने करियर की शुरुआत 'कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन' से की थी। उन्होंने एकता कपूर के सीरियल 'नागिन' से काफी सुर्खियां बटोरीं। वे 'कॉमेडी सर्कस', 'क्राइम पेट्रोल', 'घर एक सपना', 'महाभारत', 'बैरिस्टर बाबू' जैसे शो में भी दिख चुकी हैं।

alanna panday,sayantani ghosh,ayush sharma,anurag tiwari,Salman Khan,bollywood news in hindi

26 नवंबर को रिलीज होने जा रही है आयुष-सलमान की फिल्म अंतिम...

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रुथ 26 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। आयुष अपनी दूसरी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि एक सीन के दौरान आयुष काफी असहज हो गए थे। जब आयुष एक्ट्रेस महिमा मकवाना के साथ ‘होने लगा’ गाना शूट कर रहे थे तो उन्हें इंटीमेट सीन देने थे। इस दौरान जब आयुष को ये पता चला कि उन्हें किसिंग सीन देना है तो उनकी एकदम से हालत खराब होने लगी। आयुष ने जूम को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस दौरान उनके दिमाग में हजारों बातें चलने लगी थी।

आयुष को ऐसा लग रहा था कि जब उनकी पत्नी अर्पिता और बच्चे इस सीन को देखेंगे तो वे क्या सोचेंगे। आयुष ने कहा कि मैंने डायरेक्टर महेश मांजरेकर से गुजारिश की कि प्लीज सर मेरे साथ ऐसा मत कीजिए। ये एक गैंगस्टर फिल्म है इसलिए लव स्टोरी पर फोकस न करें तो ठीक रहेगा। मैं छोटे बच्चे की तरह गिड़गिड़ाता रहा। मैंने महिमा के पास जाकर भी कहा कि वे डायरेक्टर से बोल दें कि इस सीन को करने में उन्हें दिक्कत हो रही है। मैं जब परेशान होने लता तो डायरेक्टर ने कहा कि मैं सिर्फ ये सोचूं कि मस्ती कर रहा हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर