न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अलाना से पिता ने पूछा, क्या टॉप पहनना भूल गई हो? BB 18 में बग्गा ने मूसेवाला के मर्डर पर किया खुलासा

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी प्रतिभा के दम पर कुछ ही समय में बॉलीवुड में पैर जमा चुकी हैं। अनन्या को लेकर फिल्ममेकर्स और फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Oct 2024 1:27:13

2 News : अलाना से पिता ने पूछा, क्या टॉप पहनना भूल गई हो? BB 18 में बग्गा ने मूसेवाला के मर्डर पर किया खुलासा

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी प्रतिभा के दम पर कुछ ही समय में बॉलीवुड में पैर जमा चुकी हैं। अनन्या को लेकर फिल्ममेकर्स और फैंस में जबरदस्त क्रेज है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं अनन्या की कजिन सिस्टर अलाना पांडे की। अलाना अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह यूट्यूबर और फेमस इंफ्लूएंसर हैं। अलाना अब एक रियलिटी शो 'द ट्राइब' का हिस्सा बन गई हैं। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे यंग इंफ्लूएंसर लॉस एंजिल्स में खुद को स्थापित करने में लगे हैं और कुछ बड़ा करना चाहते हैं।

इस बीच अलाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। यह सबका ध्यान खींच रहा है। वीडियो खुद अलाना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें अलाना के पिता चिक्की पांडे को उनके कपड़ों को लेकर सवाल करते देखा जा सकता है। वीडियो अलाना के शो से जुड़ा है। अलाना माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठी हैं। उन्होंने एक ग्रीन ब्रालेट और व्हाइट जॉगर्स पहना है।

अलाना का यह अवतार देख उनके पिता कहते हैं, “अलाना, क्या तुम किसी वजह से अपना टॉप पहनना भूल गई हो।” यह बात सुनकर अलाना चौंक जाती हैं। वह सोफे से उठती हैं और पूछती हैं, “आप सीरियस हैं, इस आउटफिट के साथ क्या गलत है।” इस पर चिक्की बोलते हैं, “तुम्हें नहीं लगता कि तुम्हे शर्ट की जरूरत है।” फिर अलाना कहती हैं, “ये शर्ट ही है।” तो चिक्की फिर बात काटते हुए कहते हैं, “ये LA नहीं है, ये बांद्रा है।” अलाना जवाब देती हैं, “ये ब्रालेट है और ये एक टॉप है।”

चिक्की फिर कहते हैं, “क्या कहा तुमने ब्रा, तो तुम्हे नहीं लगता की ये कवर होनी चाहिए।” यह सुनकर अलाना हंसती हुई बैठ जाती हैं। बता दें कि अलाना ने 16 मार्च 2023 को आइवर मैक्री के साथ शादी की थी। आइवर यूएस बेस्ड फिल्ममेकर हैं। शादी के करीब 1 साल बाद अलाना ने बेटे रिवर को जन्म दिया। अलाना ने पिछले दिनों यूट्यूब पर व्लॉग में बेटे को पहली बार पूरे परिवार से मिलाते हुए वीडियो शेयर किया था। बता दें चिक्की (57) चंकी (62) के छोटे भाई हैं।

तजिंदर सिंह बग्गा ने ‘बिग बॉस 18’ में सिद्धू मूसेवाला को लेकर बताई यह बात

टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ रविवार (6 अक्टूबर) से शुरू हो चुका है। एक बार फिर सुपरस्टार सलमान खान शो के होस्ट हैं। घर में 18 कंटेस्टेंट्स हैं। इनमें भाजपा लीडर तजिंदर सिंह बग्गा भी हैं। बग्गा ने सोमवार के एपिसोड में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत को लेकर खुलासा किया। बग्गा ने कहा कि मैं कभी भी ज्योतिष में भरोसा नहीं करता था, लेकिन सिद्धू की मौत के बाद मुझे इस पर विश्वास होने लगा।

मेरा एक ज्योतिषी दोस्त है, जिसका नाम रुद्र है। सिद्धू की हत्या के 8-9 दिन पहले ही उसने उन्हें देश छोड़ने की सलाह दी थी। मैंने सिद्धू के साथ रुद्र की एक तस्वीर देखी थी...इसलिए उससे पूछा कि वो सिद्धू से क्यों मिला। उसने मुझे बताया कि सिद्धू उसे अपनी कुंडली दिखाने आया था। मुझे हैरानी हुई कि सिद्धू ऐसी चीजों में विश्वास करता है। फिर मेरे दोस्त ने बताया कि सिद्धू ने उसके साथ चार घंटे बिताए...रुद्र ने सिद्धू को देश छोड़ने की सलाह दी और चेतावनी दी कि उसके ऊपर खतरा मंडरा रहा है।

जब मैंने अपने दोस्त से पूछा कि क्या उसने सिद्धू को बताया कि उसकी जान को खतरा हो सकता है...तब उसने कहा कि वे ज्योतिष में सीधे तौर पर नहीं कह सकते कि किसी की जान को खतरा है, लेकिन सिद्धू को देश छोड़ने की चेतावनी दी थी। सिद्धू ने इस पर कुछ सोचा, लेकिन उनकी विदेश जाने की योजना 8 या 9 तारीख को थी और इससे पहले ही उनकी हत्या हो गई। उल्लेखनीय है कि 29 मई 2022 को सिद्धू की हत्या हो गई थी। मनसा जिले के जवाहरके गांव में उनकी कार में हमलावरों ने गोली मार कर हत्या की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री