दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे एक्टर अक्षय खन्ना जल्द ही अपनी फिल्म 'स्टेट ऑफ़ सीज़ : टेम्पल अटैक' के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। 'स्टेट ऑफ सीज' की कहानी वर्ष 2002 में गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले पर आधारित है। यह फिल्म ओटीटी प्लेफॉर्म जी5 पर 9 जुलाई को रिलीज की जाएगी। टीजर आज रिलीज किया गया है, जिसमें अक्षय सॉलिड लुक में दिख रहे हैं। अक्षय एनएसजी कमांडो की भूमिका निभाएंगे। लगता है कि फिल्म में दमदार एक्शन होगा।














