न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान की वजह से कैसे हुई अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी? खिलाड़ी कुमार ने बताया मजेदार किस्सा

जानिए कैसे आमिर खान की फिल्म ‘मेला’ ने अनजाने में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी की कहानी को मोड़ दिया। अक्षय ने अपने गुपचुप और इंटीमेट वेडिंग किस्से के बारे में बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 1:49:56

आमिर खान की वजह से कैसे हुई अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी? खिलाड़ी कुमार ने बताया मजेदार किस्सा

बॉलीवुड के पावर कपल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय रही है। जनवरी 2011 में दोनों ने शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शादी के पीछे इंडायरेक्टली आमिर खान का हाथ था? अक्षय और ट्विंकल ने कुछ साल पहले ‘कॉफी विद करण’ में इस मजेदार किस्से का जिक्र किया था, वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय ने ट्विंकल से शादी के लिए आमिर को धन्यवाद भी कहा।

ट्विंकल से शादी के लिए आमिर को धन्यवाद क्यों कहा?

दरअसल, ट्विंकल खन्ना के करियर की शुरुआत थोड़ी मुश्किल भरी रही थी। उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, लेकिन उन्होंने सोचा कि आमिर खान संग फिल्म ‘मेला’ जरूर हिट होगी। उसी समय जब अक्षय ने ट्विंकल को प्रपोज किया, तो उन्होंने मजाक में कहा कि अगर ‘मेला’ फ्लॉप हुई, तो वह अक्षय से शादी कर लेंगी। उन्हें पूरा भरोसा था कि फिल्म हिट होगी, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही करवट ली।

अक्षय ने हाल ही में रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में इस बारे में बताया। उन्होंने कहा, “ट्विंकल ने खुद मुझे बताया कि उन्होंने 12 फिल्में कीं, जिनमें से केवल एक ही हिट हुई। असल में वह राइटर बनना चाहती थीं, और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी बनना चाहती थीं। फिल्मों का उनका कोई शौक़ नहीं था, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें इंडस्ट्री में ला दिया।”

अक्षय ने आगे बताया, “जब ट्विंकल आमिर खान के साथ ‘मेला’ कर रही थीं, हमारा अफेयर चल रहा था। मैं उनसे कहा, ‘चलो शादी कर लेते हैं।’ लेकिन उन्होंने मजाक में कहा, ‘अगर ये फिल्म नहीं चली, तो मैं शादी कर लूंगी।’ मुझे यकीन था कि फिल्म हिट होगी। लेकिन हुआ इसका उल्टा। आमिर खान साहब, आपकी फिल्म भले नहीं चली, लेकिन मेरी शादी आपकी वजह से ही हो गई।”

इंटीमेट और गुपचुप शादी की कहानी

अक्षय ने अपनी शादी के गुपचुप अंदाज के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंडस्ट्री के किसी भी शख्स को अपनी शादी में आमंत्रित क्यों नहीं किया। अक्षय ने कहा, “हमने किसी को नहीं बुलाया, न ही किसी को बताया। मैं शूटिंग कर रहा था और ट्विंकल भी अपनी शूटिंग से लौटी। हमने एक दोस्त की छत पर शाम 6 बजे शादी कर ली।”

उन्होंने आगे बताया, “ट्विंकल ने दोपहर 4 बजे आमिर को फोन करके बताया कि उन्हें शाम को शादी में आना है। आमिर जी चौंक गए और लगा कि शायद ये सपना है। शादी और अफेयर जैसे पल जल्दी होते हैं। हम इसे ‘चट मंगनी, पट ब्याह’ कह सकते हैं।”

अक्षय और ट्विंकल ने अपने इस खास दिन को लगभग 50 लोगों की मौजूदगी में मनाया। इंडस्ट्री के बड़े नामों को आमंत्रित न करके उन्होंने अपनी शादी को बेहद निजी और इंटीमेट रखा।

इस तरह आमिर खान की फिल्म ‘मेला’ ने अनजाने में अक्षय और ट्विंकल के जीवन में एक नया मोड़ ला दिया और उनके प्यार की कहानी को एक खूबसूरत शुरुआत दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह