न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अक्षय-नितारा के साथ मालदीव पहुंचीं ट्विंकल, वेबसीरीज ‘ह्यूमन’ का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना बेटी नितारा के साथ वेकेशन का लुत्फ उठाने के लिए मालदीव गए हैं। कपल ने यहां से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 2:26:42

बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए अक्षय-नितारा के साथ मालदीव पहुंचीं ट्विंकल, वेबसीरीज ‘ह्यूमन’ का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना बेटी नितारा के साथ वेकेशन का लुत्फ उठाने के लिए मालदीव गए हैं। कपल ने यहां से कई वीडियो शेयर किए हैं। ट्विंकल का 29 दिसंबर को 48वां जन्मदिन है और फैमिली इसे मालदीव में ही सेलिब्रेट करेगी। इस बीच अक्षय ने वहां से साइकिल चलाते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जब आपका सोमवार, रविवार जैसा दिखता है। इसमें अक्षय नंगे पैर साइकिल चला रहे हैं और उन्होंने प्रिंटेड शर्ट और काले शॉर्ट्स पहन रखे हैं। बैकग्राउंड में उनकी फिल्म अतरंगी रे का गाना बज रहा है। ट्विंकल ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है।

इसमें ट्विंकल समुद्र के बीच में बने पुल पर नंगे पैर चल रही हैं और उनके पीछे खूबसूरत झोपड़ियां बनी हुई हैं। ट्विंकल चलते-चलते अचानक नितारा को पकड़ती हैं और गले लगाती हैं। ट्विंकल ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन का जश्न मेरी त्वचा के छिद्रों में सुनहरी धूप के साथ शुरू हो चुका है, मेरे बाल धुंधले नीले समुद्र से नमकीन हैं और मेरा दिल भर गया है। बर्थडे पर एक गहरा आराम देने वाला ब्रेक।’

‘ह्यूमन’ में शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी की है मुख्य भूमिका

मंगलवार को वेबसीरीज ‘ह्यूमन’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। यह भारत में ह्यूमन ड्रग ट्रायल पर आधारित एक मेडिकल थ्रिलर है। इसमें एक्ट्रेस शेफाली शाह व कीर्ति कुल्हारी के साथ विशाल जेठवा, राम कपूर, सीमा बिस्वास, आदित्य श्रीवास्तव और मोहन अगाशे सहित कई दिग्गज कलाकार काम कर रहे हैं। ‘ह्यूमन’ को विपुल अमृतलाल शाह और मोजेज सिंह ने डायरेक्ट किया है। ये 14 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। कहानी मोजेज और इशानी बनर्जी ने लिखी है। इसमें पैसों के लालच के लिए तेजी से ट्रैक किए गए ड्रग टेस्ट को दिखाया गया है। इस कारण कई लोग मारे जाते हैं।

‘ह्यूमन’ में डॉ. गौरी नाथ की भूमिका निभा रहीं शेफाली शाह ने कहा कि एक सीरीज़ के रूप में ह्यूमन आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं हमारे मौजूदा सीनेरियो, अस्पतालों और वैक्सीन परीक्षणों की दुनिया की कल्पना कर पा रही थी। डॉ. सायरा सभरवाल का रोल कर रहीं कीर्ति ने कहा कि यह पहली बार है जब मैं स्क्रीन पर एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही हूं, एक ऐसी दुनिया जिससे मैं परिचित हूं क्योंकि मेरी बहन और जीजा डॉक्टर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो