न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने नहीं लिया विवेक के नाम का सहारा, कहा-परिवारों में तालमेल का अभाव, भीड़ में फंसीं जैकलीन-अवनीत

एक्टर अक्षय ओबेरॉय (40) लंबे समय से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। वे फैंस के बीच अपनी खास पहचान बना चुके हैं। अक्षय ने अपने करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Aug 2025 2:54:09

2 News : अक्षय ने नहीं लिया विवेक के नाम का सहारा, कहा-परिवारों में तालमेल का अभाव, भीड़ में फंसीं जैकलीन-अवनीत

एक्टर अक्षय ओबेरॉय (40) लंबे समय से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। वे फैंस के बीच अपनी खास पहचान बना चुके हैं। अक्षय ने अपने करिअर में अब तक 55 से ज्यादा फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। अक्षय ने ‘फाइटर’, 'पीकू', 'फितूर', 'कालाकांडी', 'लव हॉस्टल', ‘गैसलाइट’, ‘बैग एग’, ‘छोटे नवाब’, ‘फ्लेश’, ‘स्मार्टफोन’ सहित कई प्रोजेक्ट्स में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। आईएमडीबी के मुताबिक अक्षय अब 5 फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें से एक ‘लाल रंग 2’ है जो सीक्वल है। क्या आप जानते हैं अक्षय मशहूर एक्टर विवेक ओबेरॉय के कजिन भाई हैं। अक्षय ने हाल ही में विवेक और उनके परिवार के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।

अक्षय ने करिअर में कभी अपने भाई के नाम का सहारा नहीं लिया और अपने दम पर नाम कमाया। अक्षय ने अपने पैशन के लिए अमेरिका छोड़ा और बॉलीवुड में हीरो बने। इंटरव्यू के दौरान अक्षय से जब पूछा गया कि क्या विवेक के करिअर में आए उतार-चढ़ाव की वजह से उन्हें कभी इंडस्ट्री में नुकसान झेलना पड़ा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा कभी उनके सामने किसी ने नहीं कहा। अक्षय ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं ये आत्मविश्वास के साथ कह सकता हूं क्योंकि किसी को नहीं पता था कि हम रिश्तेदार हैं। कास्टिंग करने वाले लोगों को भी हमारे रिश्ते के बारे में पता नहीं था।

मैंने कभी इसका फायदा नहीं उठाया। मैंने कभी इसका जिक्र नहीं किया क्योंकि अगर मैं बताता भी, तो मुझे मिलता क्या? सच कहूं तो ये गर्व से नहीं बल्कि दुख के साथ कह रहा हूं कि हमारे बीच कोई असली रिश्ता नहीं था तो मैं उन्हें फोन करके क्या पूछता? मैंने अपने रास्ते खुद बनाए। मेरे मन में कभी विवेक का नाम इस्तेमाल करने का ख्याल नहीं आया, क्योंकि उनके आस-पास के लोग और दोस्त भी वैसे नहीं थे। जब पत्रकार मुझसे पूछते हैं, पहले जिन डायरेक्टर्स के साथ मैंने काम किया, वे कहते हैं, ‘तुमने कभी बताया नहीं।’ मैं कहता हूं – मैं क्या बताता?

कुछ बताने के लिए कुछ होना चाहिए न…हमारे परिवारों में कभी तालमेल नहीं रहा। शायद हम एक परिवार के रूप में बदकिस्मत थे। विवेक और उनके पिता (सुरेश ओबेरॉय) दोनों बेहतरीन एक्टर हैं और मुझे इस वंश से होने का गर्व है लेकिन अगर हम साथ काम कर पाते तो यह और मजेदार होता। गौरतलब है कि अक्षय अब जल्द ही ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके लीड एक्टर्स वरुण धवन और जान्हवी कपूर हैं। अक्षय ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है और रैप अप पार्टी से एक वीडियो शेयर किया।

लाल बाग के राजा के दरबार में दर्शन के लिए पहुंची थीं जैकलीन फर्नांडीज और अवनीत कौर

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और अवनीत कौर गणेश चतुर्थी के मौके पर बुधवार (27 अगस्त) को मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दरबार में पहुंचीं। दोनों ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और फिर वहां से घर को रवाना हो गईं। हालांकि बप्पा के दरबार से बाहर निकलने में उन्हें बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। गणेशोत्सव का पहला दिन होने से वहां कुछ ज्यादा ही भीड़ थी और लोग बप्पा के दर्शन करने और वहां से निकलने की जल्दबाजी में धक्का-मुक्की कर रहे थे। इस मौके से दोनों एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि जैकलीन और अवनीत को वहां चलने तक में दिक्कत हो रही थी। वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों भीड़ से बचते-बचाते निकलने की कोशिश कर रही थीं। उनके सिक्योरिटी गार्ड्स इस बात का पूरा ध्यान रख रहे थे कि उन्हें किसी तरह का नुकसान ना पहुंचे। अवनीत के साथ उनके दोस्त प्रोड्यूसर राघव शर्मा भी थे, जो उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे थे। अवनीत और राघव के चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई दी।

दूसरी ओर, जैकलीन खुद को संभालते हुए आगे बढ़ रही थीं लेकिन उनके चेहरे पर असहजता के भाव दिख रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड्स और गणेश पंडाल में मौजूद स्वयंसेवकों ने दोनों को वहां से निकलने में मदद की। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन को पिछली बार फिल्म 'हाउसफुल 5' में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' है। वहीं अवनीत पिछली बार 'लव की अरेंज मैरिज' में दिखी थीं और अब वह 'लव इन वियतनाम' में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह