न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने ट्विंकल को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, ‘पुष्पा 2’ के आगे ‘बेबी जॉन’ का हाल बेहाल

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना आज रविवार (29 दिसंबर) को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के रूप में करिअर शुरू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Dec 2024 2:17:43

2 News : अक्षय ने ट्विंकल को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, ‘पुष्पा 2’ के आगे ‘बेबी जॉन’ का हाल बेहाल

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना आज रविवार (29 दिसंबर) को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के रूप में करिअर शुरू करने के बाद ट्विंकल ने बाद में एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह अब लेखिका के रूप में शौहरत हासिल कर रही हैं। अक्षय ने ट्विंकल को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने ट्विंकल के बारे में लोगों की राय ली। लोग पति और पत्नी की तुलना कर रहे हैं।

इसके पहले हिस्से में ट्विंकल को धूप सेंकते हुए दिखाया गया है और दूसरे हिस्से में वह घर में मस्ती करते हुए अपनी धुन पर नाच रही हैं। वीडियो की शुरुआत में लिखा होता है, “हर कोई सोचता है कि मेरी पत्नी कैसी है। जिसमें ट्विंकल काफ्तान पहने हुए धूप में बैठी हुई हैं और अपनी कॉफी टेबल के पास एक किताब पढ़ते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद क्लिप में एक और लाइन लिखी आती है, जिसमें लिखा है, “लेकिन वह वास्तव में कैसी है।”

इसके आगे दिखाया जाता है कि ट्विंकल कैजुअल ब्लैक टॉप और ग्रीन कलर के पायजामा में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। ट्विंकल अलग-अलग स्टेप्स करते हुए और डांस को एंजॉय करते हुए दिखती हैं। जब ट्विंकल अपने डांस को खत्म करती हैं तब अक्षय और उनका बेटा आरव उन्हें हाई फाइव देते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में तेरे वर्गा होर कोई ना गाना बज रहा है। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, टीना। आप में क्षमताएं अपार हैं।

मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है, जैसे कैसे हंसते हुए पेट में दर्द हो जाए (और आप अक्सर इसका कारण होती हैं), कैसे रेडियो पर मेरा पसंदीदा गाना सुनते हुए गुनगुनाना है और कैसे सिर्फ इसलिए नाचना है क्योंकि मन करता है। तेरे वरगा (जैसा) सच में कोई नहीं है।” उल्लेखनीय है कि ट्विंकल ने साल 1995 में बॉबी देओल के साथ ‘बरसात’ फिल्म से डेब्यू किया था। बाद में वह अपने सभी टॉप क्लास समकालीन हीरो के साथ भी नजर आईं, जिनमें खान तिकड़ी (आमिर, सलमान, शाहरुख) भी शामिल है।

24 दिन होने के बावजूद ‘पुष्पा 2’ कर रही है शानदार कमाई

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' अभी तक सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी, जिसको बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन हो चुके हैं। फिल्म धड़ाधड़ नोट छाप रही है। हालांकि फिल्म अपनी रिलीज के पहले से ही विवादों में घिरी हुई है। फिल्म ने शनिवार को भी शानदार कमाई की। इसने 28 दिसंबर को 12.50 करोड़ रुपए बटोरे। 'पुष्पा 2' ने अब तक भारत में 1141.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

पहले हफ्ते में फिल्म ने 725.8 करोड़, दूसरे हफ्ते में 264.8 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 129.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। फिल्म ने पूरी दुनिया में 1700 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। दूसरी ओर 'बेबी जॉन' की हालत अभी से खस्ता हो गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन शनिवार को करीब 4.25 करोड़ रुपए ही जुटाए। फिल्म का कुल कलेक्शन 23.90 करोड़ रुपए हो चुका है।

पहले दिन फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का बजट 180 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म में वरुण ने आईपीएस अधिकारी सत्य वर्मा का किरदार निभाया है। फिल्म 2016 में आई एटली की तमिल फिल्म 'थेरी' का रीमेक है, जिसमें विजय और सामंथा रुथ प्रभु नजर आए थे। 'बेबी जॉन' को कलीस ने डायरेक्ट और एटली ने प्रोड्यूस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ