Happy Birthday, Priyan Sir! What better way to celebrate than by spending the day on a haunted set, surrounded by ghosts…both real and unpaid extras? Thank you for being a mentor, and the only person who can make chaos look like a masterpiece. May your day be filled with fewer… pic.twitter.com/OCQrFtOdtZ
— Akshay Kumar (@akshaykumar)‘स्त्री 2’ फेम एक्टर अभिषेक बनर्जी ने बताया ‘पाताल लोक 2’ लिखने वाले भी हैं अभिषेक बनर्जी
अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने पिछले साल रिलीज हुई सुपरहिट मूवी ‘स्त्री 2’ में अपनी अदाकारी से खूब वाहवाही लूटी थी। वे कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। अब अभिषेक ने हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ से जुड़ी एक गलतफहमी पर रिएक्शन दी है। उन्हें गलती से इसका लेखक मान लिया गया। अभिषेक को इसके कई एपिसोड लिखने का श्रेय दिया गया, जबकि कहानी को उन्होंने नहीं लिखा है।
अभिषेक ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि मैंने अपने दोस्त अभिषेक बनर्जी से मजाकिया अंदाज में कहा था कि तुम्हें अपना नाम बदलने के बारे में सोचना चाहिए। जिस दिन मैं मशहूर हो जाऊंगा, लोग सोचेंगे कि मैंने तुम्हारा कंटेंट लिखा है। मुझे नहीं पता था कि एक दिन मेरी बातें सच हो जाएंगी। लेखक अभिषेक बनर्जी एक रचनात्मक व्यक्ति हैं, जो ऐसी कहानियां गढ़ते हैं जो दर्शकों को पसंद आती हैं।
मेरे दोस्त को उनके काम के लिए पूरा श्रेय मिलना चाहिए, न कि सिर्फ उनके साझा नाम के कारण। बॉलीवुड में दो अभिषेक बनर्जी हैं, एक लिखते हैं और दूसरा अभिनेता हैं। तो आप दोनों को लेकर कोई भ्रम न रखें और प्लीज, लेखक अभिषेक को उसके काम का श्रेय दें। उन्होंने इसे अर्जित किया है!













